Divorce के बाद Wife पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव
Divorce के बाद Wife पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव - हमारे देश और साथ ही पूरी दुनिया में करोड़ों ऐसे Couple होंगे, जिनका Divorce हुआ है। खासकर हमारे देश में Divorce होना कोई आम बात नहीं है। शुरू में हमारे देश में Divorce का प्रचलन नहीं था, लेकिन आजकल काफी Couples में Divorce हो रहे हैं। ऐसे में Divorce होने से सबसे अधिक प्रभाव Wife पर पड़ता है, क्योंकि Wife को वापस Husband का घर छोड़ना, बच्चों को साथ रखना, खाने-पीने, रहने, बच्चों के भविष्य, खुद के भविष्य आदि की समस्या होती है।
आज हम आपको इस ब्लॉग में Divorce के बाद Wife पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
1. अकेलापन
जब किसी Couple का Divorce होता है, तो Wife को काफी बड़ा धक्का लगता है। जब Husband Wife अलग होते हैं, तो कई बार Wife एक उम्र के बाद दूसरी शादी नहीं करती है या दूसरी शादी होने से पहले तक के समय में वह अकेली रहती है, ऐसे में वह काफी अकेलापन महसूस करती है। यदि उनके बाकी के घर के लोग भी उनके पास हो, अच्छे हो, ख्याल रखते हो लेकिन उनके जीवन साथी के बिना वे काफी अकेला महसूस करती है। जब वह दूसरे कपल को देखती हैं, तो उनको भी उनके वह पुराने दिन याद आते हैं और वह भी सोचती है, कि हम भी ऐसे ही साथ रहते थे। उन्हें उनके सुख-दुख की बातें करने के लिए भी किसी व्यक्ति की आवश्यकता होती है और जब वह उनके पास नहीं होता, तो उनको काफी अकेलापन महसूस होता है।
2. जीवन साथी की कमी
जब Couple का Divorce होता है, तो Wife की जब तक दूसरी शादी नहीं होती है, तब तक उनको अपने जीवन साथी की कमी खलती हैं। वह अपने Husband के साथ बिताए गए पलों को भी याद करती हैं, साथ ही जब वह दूसरे कपल को देखती हैं, दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाती हैं और उनके Husband को देखती हैं, तो उनको भी अपने जीवन साथी की याद आती है।
3. आर्थिक प्रभाव
Divorce के बाद Wife पर कई सारे आर्थिक प्रभाव पड़ते है, जब Husband-Wife का Divorce होने को होता है, तब कई बार कोर्ट में कैसे चलता है और Husband से भरण पोषण का पैसा भी नहीं मिलता है। साथ ही यदि Wife के मायके वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है, तो कोर्ट में केस लड़ने और Wife व बच्चों के भरण पोषण के लिए पैसे नहीं होते हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में Divorce के बाद भी Wife के मायके में रहने पर यदि मायके वालों की स्थिति अच्छी नहीं होती है तो आर्थिक रूप से उनको भी काफी परेशानी होती हैं और बच्चों के खर्च भी भारी पड़ते हैं।
यह भी पढ़े - अपनी Wife या Girl Friend को क्या Gift दे? Wife को दिए जाने वाले Gift
4. सामाजिक प्रभाव
Divorce के बाद समाज द्वारा जितनी Husband के बारे में बातें नहीं होती है, उससे कई ज्यादा बातें Wife के बारे में समाज के लोग बातें करते हैं। साथ ही Wife के बारे में कई सारी गलत भी बातें करते हैं। उनको हीन भावना से देखा जाता है और उनसे ऐसा व्यवहार करते हैं, जैसे की उन्होंने कोई बड़ा गुनाह कर दिया हो। साथ ही समाज के सभी लोग Wife की ही गलती मानते हैं, जैसे Wife की ही वजह से उनका Divorce हुआ हो। साथ ही उनके मायके के लोगों को भी लोग Divorce का जिम्मेदार मानते हैं, उनसे हमदर्दी की बजाय उनको दोषी मानते हैं। यह हमारे समाज की एक बहुत बड़ी बुराई है।
5. मानसिक प्रभाव
Divorce के बाद Wife पर काफी सारे मानसिक प्रभाव पड़ते हैं। Wife को समाज, ससुराल और मायके की तरफ से काफी मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। साथ ही Divorce के बाद Wife डिप्रेशन में भी चली जाती है, क्योंकि Divorce के बाद उनको कई प्रकार की मानसिक प्रताड़ना मिलती है। उन्हें अपनी जिंदगी का टेंशन होता है, साथ ही Divorce का दुख, बच्चों के भविष्य की चिंता, उनके पढ़ाई, भरण पोषण के खर्चे की चिंता, केस चलने पर उसकी चिंता, समाज के लोगों के बर्ताव से तनाव आदि कई प्रकार के मासिक प्रभाव पड़ते हैं।
6. बच्चो की परेशानी
यदि किसी Couple के बच्चे है और उनका Divorce हो जाए, तो ऐसे में बच्चे अक्सर Wife के पास ही होते है। तब उन बच्चों को लेकर Wife को काफी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। Wife को बच्चों की पढ़ाई, उनके भविष्य, उनके रहने, खाने पीने आदि की चिंता होती हैं। साथ ही यदि उनकी नई शादी होती है, तो अगले Husband और उनके परिवार द्वारा बच्चों को अपनाया जाएगा या नहीं, यह भी परेशानी रहती है। यदि नहीं अपनाया जाए, तो बच्चों का भविष्य भी खतरे में आ जाएगा। साथ ही यदि कभी मायके में Wife के माता-पिता नहीं हो, तो कभी-कभी उनके भाई भी उन्हें अपने पास रखने में असहमति दिखा देते हैं, तो ऐसे में खुद के और बच्चों के रहने की भी भारी परेशानी हो जाती है और वह बेसहारा हो जाती है।
7. पारिवारिक प्रभाव
Divorce के बाद Wife की सभी परेशानियों के साथ-साथ उन पर कई सारे पारिवारिक प्रभाव भी पड़ते हैं, जैसे Wife के मायके के कुछ सदस्य भी Wife को ही Divorce का जिम्मेदार मानते हैं, Wife का मायके आना भी उनको पसंद नहीं आता। यदि माता-पिता है, तो उनको मायके में कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन माता-पिता ना हो, तो भाई भी कभी-कभी उन्हें अपने पास नहीं रखते हैं। साथ ही कभी-कभी ऐसा भी होता है, कि उनका कोई भाई नहीं होता है और उनके माता-पिता भी गुजर जाते हैं, तब वह बिल्कुल ही बेसहारा हो जाती हैं। यदि मायके वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है, तो भी Wife का जीवन काफी कठिनाई से गुजरता है। लेकिन जो महिलाएं खुद अपने पैरों पर खड़ी है, उनके लिए यह सब इतना मुश्किल नहीं होता है। वह खुद कमा कर अपना और अपने बच्चों की जिंदगी को आगे बढ़ाती है।
यह भी पढ़े - अपनी Shadi और Pyar को कैसे बचाए: Shadi और Pyar के रिश्ते को बचाने के तरीके
इस तरह से Wife पर Divorce के कई सारे प्रभाव पड़ते हैं और उन्हें अपने बच्चों के साथ आगे का जीवन जीने में काफी कठिनाई आती है।
यदि आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो नीचे कमेंट जरुर कीजिएगा और साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।
.jpg)