अपनी Shadi और Pyar को कैसे बचाए: Shadi और Pyar के रिश्ते को बचाने के तरीके
अपनी Shadi और Pyar को कैसे बचाए: Shadi और Pyar के रिश्ते को बचाने के तरीके - प्यार एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले अपने पार्टनर की तस्वीर आती है, लेकिन समय के साथ हर किसी के रिश्तो में थोड़ी बहुत दूरियां अवश्य आती है, किसी के कम और किसी के रिश्ते में ज्यादा। ऐसे हम सभी चाहते हैं, कि हमारे रिश्ते पहले जैसे हो जाए, चाहे आप महिला हो या पुरुष।
आज हम इस ब्लॉग में आपको अपने रिश्ते को सुधारने और बचाने के लिए कई तरीके बताएंगे, जिसके द्वारा आप रिश्तो को सुधार सकते हैं और आपका पार्टनर आपको पहले जैसा चाहने लगेगा।
1. खुद में पार्टनर के प्रति वापस प्यार जगाए
यदि आपको लगता है, कि आपके मन में पार्टनर के लिए अब पहले जैसा प्यार नहीं रहा तो हो सकता है, कि आपका रिश्ता रुखा सुखा और बेजान हो और आपका पार्टनर भी आपके प्रति सजग न हो।
ऐसे में सबसे पहले आपको आपके मन में आपके पार्टनर के प्रति Pyar जागना होगा। आपको पहले की सब बातें याद करनी होगी, जब आप उनसे मिले थे। आपको उस समय की सभी चीजों, बातों और घटनाओं को Feel करना होगा, कि मैं कैसे अपने पार्टनर से Pyar करता था/ करती थी।
साथ ही दिल से अपने पार्टनर को अपना माने, प्यार दे, प्यार करें, रोमांटिक बातें करें और धीरे-धीरे आपका प्यार वापस जगने लगेगा। यदि आप दिल से यह सब कार्य करेंगे, तो आप खुद में वापस पहले जैसा प्यार जगा सकते हैं और अपने रिश्ते को वापस मजबूत और जीवंत कर सकते हैं।
2. अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा करें और उसका भी भरोसा जगाए
किसी भी रिश्ते की बुनियाद ही विश्वास या भरोसा होता है और जब कभी भी किसी रिश्ते में वह विश्वास खत्म हो जाता है, तो धीरे-धीरे रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती है और रिश्ते बेजान हो जाते हैं। इसलिए यदि आपको अपना रिश्ता बचाना है, तो आपको अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा करना चाहिए। आपको याद करना चाहिए, कि आप पहले किस तरह से अपने पार्टनर पर विश्वास किया करते थे। साथ ही आपका और आपके पार्टनर का विश्वास करना किन कारणों से खत्म हो गया, उन सब चीजों को पहचान कर उन्हें खत्म करना चाहिए।
साथ में अपने पार्टनर का आपके ऊपर विश्वास जगाने के लिए भी आपको प्रयास करना चाहिए। आपको ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे आपके पार्टनर का आपसे विश्वास ही उठ जाए।
इससे धीरे-धीरे आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपका Pyar पहले जैसा हो जाएगा।
3. अपने पार्टनर की पूरी Respect करें और बेज्जती न करें
समय के साथ अक्सर सभी अपने पार्टनर की Respect करना छोड़ देते हैं या फिर बहुत कम कर देते हैं। इससे सामने वाला भी आपकी Respect नहीं करता है और ऐसे में रिश्तों में खटास आ जाती है। Respect ऐसी चीज है, जिसे दुनिया का हर व्यक्ति दूसरे से पाने की इच्छा रखता है और जब यही Respect उसे अपने पार्टनर से ही नहीं मिलती, तो फिर रिश्ते तो बिगड़ेंगे ही।
ऐसे में आपको अपने पार्टनर की वापस Respect करना शुरू करना होगा, जिससे आपके पार्टनर को लगेगा, कि मुझे वह इज्जत देता है/देती है, तो मुझे भी उसकी इज्जत करनी चाहिए। ऐसे में दोनों तरफ से ऐसे प्रयास होने पर प्यार बढ़ेगा और रिश्तो में मधुरता आएगी। साथ ही यदि आप अपने पार्टनर की किसी भी समय, किसी भी बात और किसी भी जगह बेइज्जती कर देते हैं और आप चाहते हैं कि रिश्ते भी सुधरे, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता है। इसके लिए पहले आपको अपने पार्टनर की उसके सामने या किसी ओर के सामने उसकी बेइज्जती नहीं करना बंद करना होगा और Respect करना होगा, तभी आप दोनों में Pyar बढ़ेगा।
4. मुसीबत में अपने पार्टनर की मदद करें और साथ ही सभी कार्यों में भी मदद करें
यदि आप अपने पार्टनर से वापस पहले जैसे रिश्ते चाहते हैं, तो उनकी हर मुसीबत और हर परेशानी को अपनी परेशानी समझे। जब कभी भी उन्हें कोई मुसीबत या परेशानी हो तो आप उनके साथ रहकर उनकी उस परेशानी या मुसीबत में मदद करें या उनकी जगह आप उस मुसीबत का हल निकाले, जिससे आपके पार्टनर को आपके प्रति अपनापन महसूस होगा और उनका आपके प्रति आपके प्रति Pyar बढ़ जाएगा।
वैसे भी अपने पार्टनर की हर मुसीबत में मदद करना आपका फर्ज और कर्तव्य है, प्यार पाने का तरीका नहीं। लेकिन जब दूरियां ज्यादा बढ़ जाए, तब इससे उनकी मदद भी हो जाटी हैं और उनका प्यार भी मिल जाता है।
साथ ही आप अपने पार्टनर की घर के काम में भी मदद कर सकते हैं/कर सकती हैं। इससे भी उनके मन में आपके प्रति Pyar का भाव जगेगा। इसके साथ ही आप पार्टनर के प्रोफेशनल वर्क में भी मदद करके उनका भरोसा जीत सकते हैं/जीत सकती हैं।
5. अपने पार्टनर से किसी भी विषय पर बहस न करें और लड़ाई होने पर चुप हो जाए
यदि आप चाहते हैं, कि आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर करें, तो आपको अपने पार्टनर से किसी भी विषय पर जैसे – पारिवारिक, घरेलू, राजनीतिक, वैज्ञानिक, सामाजिक आदि पर कभी बहस नहीं करनी चाहिए। जब आप किसी भी विषय पर बात करते हैं, तो अगले को लगता है, कि यह मेरी बात नहीं मान रहा और मेरी बात पर विश्वास नहीं कर रहा है और फिर उसका मन आपके प्रति उदासीन हो जाता है या कभी-कभी विरोधी विचार भी आने लगते हैं। इसलिए ज्यादा जरूरी होने पर ही बहस करें अन्यथा उस बात को छोड़ दे और उनको बोलने दे।
यदि कभी लड़ाई हो भी जाए, तो आप चुप रहे, मौन हो जाए, मन में सोचे कि आप समझदार हैं, आपको तो पता ही है सब, आपका पार्टनर उस बात को नहीं जानता, इसलिए वह इतना बोल रहा है/बोल रही है।
यदि आप लड़ाई में भी बोलेंगे, तो बात ऐसे ही आगे बढ़ती जाएगी और आप दोनों में Pyar होने की बजाय दूरीयां ओर बढ़ जाएगी। जब आप चुप हो जाएंगे, तो अगला भी कुछ देर बाद खुद ही चुप हो जाएगा।
साथ ही आपको अपने पार्टनर को बात-बात पर टोकना और समझाना भी नहीं चाहिए। इसे अगले को लगता है, कि मुझे क्या कुछ नहीं आता है, जो मुझे हर बात पर समझाती हैं/समझाता है या टोकता है/टोकती है। जब कभी बहुत जरूरी हो, तब आप उनको टोक सकते हैं या समझा सकते हैं।
6. दूसरों से रिश्ता ना रखें
यदि आपको अपने पार्टनर से वापस रिश्ता बनाना है, तो कभी भी आपको दूसरा से रिश्ता नहीं रखना चाहिए।
साथ ही आपके जीवन में ऐसा कोई लड़का/लड़की हो, जिससे आप बहुत करीब हो, चाहे वह आपका दोस्त ही क्यों ना हो, तो आपके पार्टनर को हमेशा उससे आपत्ति होगी और वह कभी-कभी उसे बारे में बोलेगा/बोलेगी भी नहीं, क्योंकि वो आपसे गुस्सा होते है। ऐसे में आपको ऐसे व्यक्ति को थोड़ा दूर करना चाहिए और अपने पार्टनर को समझाना चाहिए, कि वह सिर्फ दोस्त था और अब आपने उसे दूर कर दिया है।
साथ ही आपको अपने पार्टनर से छुपा कर किसी दूसरे लड़के/लड़की के साथ अपने रिश्ते नहीं रखने चाहिए। इससे आपका जो थोड़ा बहुत रिश्ता बचा भी है, वह भी टूट सकता है।
घर में या बाहर कहीं भी दूसरों को नहीं ताकना चाहिए, क्योंकि अक्सर यह चीज आपका पार्टनर नोटिस करता है/ करती है। ऐसे में कभी-कभी वह आपसे बोलते नहीं है, लेकिन मन में आपको उनसे दूर कर देते हैं। आपको केवल आपके पार्टनर के प्रति Loyal रहना चाहिए, जिससे उनके मन में भी आपके प्रति विश्वास और प्यार जागेगा और आपका उनसे वापस पहले जैसा रिश्ता जुड़ जाएगा।
इन सब तरीको से आप अपना और आपके पार्टनर का प्यार वापस जगा सकते है और अपने प्यार व रिश्ते को बचा सकते है।
यदि आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो नीचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तो के साथ भी शेयर करे।

