Best Friend कौन होता है? Best Friend को पहचाने के तरीके?

Lalit Sharma
0

 

Best Friend कौन होता है? Best Friend को पहचाने के तरीके?

 

Best Friend कौन होता है? Best Friend को पहचाने के तरीके? - हमारी जिंदगी में कई सारे दोस्त आते और जाते हैं। पुराने दोस्त छुटते जाते हैं और नए दोस्त बनते जाते हैं, लेकिन एक ऐसा दोस्त हमेशा होता है, जो जीवन भर या कम से कम कुछ साल आपके साथ, आपके दिल में रहता ही है और वही होता है सच्चा दोस्त।

Best Friend कौन होता है? Best Friend को पहचाने के तरीके?


लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, ऐसे कई सारे दोस्त आपकी जिंदगी में आते हैं, जो Best Friend होने का दावा करते हैं, लेकिन आप उनमें से पहचान नहीं पाते हैं, कि आपका Best Friend कौन है, कौन आपका हितेषी है या फिर सारे ही दोस्त दिखावा कर रहे है।

आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बताएंगे, कि एक सच्चे दोस्त को आप कैसे पहचान सकते हैं और उसमें क्या-क्या खूबियां और बातें होती है, जिससे आप उसे अपना Best Friend बोल सकते हैं।

 

 1.   जो दुख और मुसीबत में आपका साथ दे। 

Best Friend वही होता है, जो आपका, आपके किसी भी दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहे, उस दुख से लड़ने में आपकी मदद करें और आपके साथ उस दुख को बाटे। 

साथ ही आपकी किसी भी तरह की मुसीबत हो, तो उसमें आपका साथ दे, आपकी मदद करें या आपकी जगह वह उस मुसीबत का सामना करें। न कि अच्छे वक्त में तो वह आपके साथ रहे, लेकिन जैसे ही मुसीबत आए, तो वह आपका साथ छोड़कर चला जाए।

इसलिए आप हमेशा देखें कि आपका दोस्त आपकी मुसीबत में दिलचस्बी ले रहा है या नहीं। यदि उसे आपके दुखो या मुसीबत से फर्क नहीं पड़ता है, तो आप समझ जाइए, कि वह आपका सिर्फ नाम का दोस्त है।

 

 2.   जो अपने दिल की हर बात आपको बताता हो और आपसे राय भी लेता हो। 

Best Friend वह होता है, जो आपको अपने दिल की हर एक बात बताता हो, आपको, आपके दिल की हर बात पूछता हो, यहां तक की आपके सिक्रेट भी आपसे साझा करता हो और आपसे भी पूछता भी हो। अक्सर ऐसा होता है, कि ज्यादातर दोस्त जो खुद को आपका Best Friend बताते हैं, वह आपसे आपकी हर बहुत पूछते हैं, जबकि खुद अपनी कोई बात नहीं बताते हैं, तब आप समझ लीजिए, कि वह सिर्फ दिखावा कर रहा है।

साथ ही ऐसे सच्चे दोस्त आपसे खुद के लिए हर चीज में राय भी लेते हैं।

ऐसे में यदि कोई दोस्त आपसे राय ले और आपको अपने दिल की हर बात बताएं, तो समझ जाइए, कि वह आपका सच्चा मित्र है या वह आपका सच्चा मित्र बनना चाहता है।

 

 3.   जो दूसरे दोस्तों को आप जितना महत्व न दे। 

आजकल ऐसा होता है, कि जिसे आप अपना Best Friend मानते हैं, वह आपके जैसे कई सारे और दूसरे दोस्त भी बना लेता है। आपको लगता है, कि उसने आपसे बोला है, कि वह आपका Best Friend है, लेकिन ऐसा नहीं होता है। वह आपको केवल बातों में Best Friend बताता है, जबकि ऐसा है।

ऐसे में आपको यह देखना चाहिए, कि जो आपको अपना Best Friend बता रहा है और आप भी उसे Best Friend मान रहे हैं, वह आपको कितना समय और महत्व दे रहा है। यदि वह आपको सबसे ज्यादा महत्व देता है और आपसे सबसे ज्यादा बात करता है, तब आप मान सकते हैं कि वह आपका Best Friend है।


यह भी पढ़े - अपनी Wife को कैसे मनाये? पत्नी की नाराजगी दूर करने के तरीके 

 4.   जो आपसे अच्छा व्यवहार करे। 

Best Friend वही होता है, जो आपसे हर समय अच्छा व्यवहार करें और आप पर बात-बात पर गुस्सा या नाराज ना हो। यदि आपको Best Friend बताने वाला व्यक्ति आपसे अच्छा व्यवहार नहीं करता, आपसे बात बात पर झूठ बोलता है, आप पर हर वक्त गुस्सा करता है, आपकी बेइज्जती करता है, आपका हर वक्त मजाक उड़ाता है, आपसे सीधे मुंह बात नहीं करता है, आपकी किसी ओर के सामने हर वक्त बुराई करता है, तो वह आपका Best Friend नहीं हो सकता है। आपका Best Friend वही है, जो आपसे हर वक्त अच्छा व्यवहार करें और आपसे अच्छे से पेश आए।


 5.    जो आपकी निजी बातें किसी दूसरे को न बताएं और न ही आपकी बुराई दूसरों से करें। 

Best Friend वह होता है, जो आपकी निजी बातें किसी तीसरे व्यक्ति को न करें और न ही आपकी बुराई किसी ओर को करें। यदि आपके दोस्त को आपसे कोई शिकायत है, तो उसे सिर्फ आपको बोलना चाहिए, न कि किसी दूसरे से आपकी बुराई करनी चाहिए।

साथ ही आपने उसे अपना सच्चा मित्र मानकर यदि आपकी कोई निजी बात उसे बताई हो और उसने उस बात को किसी दूसरे को बोल दिया हो, तब वह आपका Best Friend नहीं हो सकता है, क्योंकि ऐसी बात आपने उसे, उस पर भरोसा करके बताई थी, जबकि उसने उस बात को आगे किसी ओर को बता दिया।

यह भी पढ़े -  अपनी Wife को कैसे मनाये? पत्नी की नाराजगी दूर करने के तरीके

 6.   जो आपकी बातों को समझें और आपको समय दे। 

जो व्यक्ति आपको अपना पूरा वक्त देता है और आपसे भी आपका वक्त मांगता है, बातें करता है, वही आपका Best Friend है। साथ ही ऐसा व्यक्ति जो आपकी बातों को गहराई से समझता है, आपसे हर बात कहता है, आपकी बातों पर गौर करता है, आपकी बातों को समझता है और उसी हिसाब से आपको राय भी देता है, वही आपका Best Friend है।

ऐसा व्यक्ति जो आपको समय तक नहीं दे सके और ना आपकी बातों को समझ सके या आपकी बातों को भी नहीं सुने, तो वह व्यक्ति आपका कभी Best Friend नहीं हो सकता है।

 

 7.    जो आपको किसी चीज के लिए मजबूर ना करें। 

Best Friend वही होता है, जो आपको किसी चीज के लिए मजबूर न करें, पैसे देने के लिए मजबूर ना करें, दोस्ती के नाम पर कुछ भी ना करवाए, खुद की मुसीबत आप पर ना डाले या ना थोपे, अपनी गलतियां आप पर न थोपे, व्यर्थ में कहीं आने जाने के लिए आपको मजबूर ना करें, जो आपकी परेशानी समझे बिना कुछ जबरदस्ती ना करवाए।

यह भी पढ़े - अपनी Friendship को बचाने और सुधारने के तरीके 

यदि आपका दोस्तों आपको ऐसे व्यर्थ में कोई जबरदस्ती किसी चीज के लिए मजबूर करता है, तो आप समझ जाइए कि वह आपका Best Friend नहीं हो सकता।

आप ऊपर दिए गए तरीकों से पहचान सकते हैं, कि आपका दोस्त जो आपको Best Friend लगता है, वह वास्तव में आपका सच्चा मित्र है या वह केवल दिखावा कर रहा है।

आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो नीचे जरूर कमेंट करें और साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)