अपनी Wife को कैसे मनाये? पत्नी की नाराजगी दूर करने के तरीके
अपनी wife को कैसे मनाये? पत्नी की नाराजगी दूर करने के तरीके - आपकी पत्नी आपकी एक अच्छी मित्र होती है, यदि आप मानो तो!
अक्सर आपकी पत्नी आपसे नाराज हो जाती होगी, क्यों कि आपकी पत्नी को आपका व्यवहार, कोई बात या कोई काम पसंद नहीं आता है। यह समस्या हर व्यक्ति के जीवन में हर वक्त आती रहती है। इस समस्या को रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन इसे कम जरूर किया जा सकता है।
आप इस ब्लॉक के माध्यम से जान पाएंगे कि अपनी पत्नी को किन-किन तरीकों से, व्यवहार से और अपनी बातों से मना सकते हैं।
Table of Contents
1. आपकी Wife आपसे नाराज क्यों है?
सबसे पहले आपको यह बात समझनी होगी, कि आपकी पत्नी एक औरत है और उनमें आपसे ज्यादा भावनाएं होती है, वह किसी भी बात को आपसे ज्यादा दिल से लगा लेती है। ऐसे में जब कभी भी आपकी पत्नी आपसे किसी बात पर रूठ जाए, तो आपको सबसे पहले यह पता करना होगा, कि वह आपसे नाराज़ क्यों है?
कई बार ऐसा होता है, कि आपको पता भी नहीं चलता आपकी पत्नी आपसे नाराज क्यों है? आपको यही लगता है, कि सब कुछ ठीक ही था। मैंने तो ऐसा कुछ किया ही नहीं, कि वह मुझसे नाराज हो जाए, लेकिन ऐसी कोई ना कोई बात जरूर होगी, जिससे आपकी पत्नी आपसे नाराज है, लेकिन आपने उस बात पर कभी ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में आपको सबसे पहले या पता करना है, कि पिछले 1–2 दिन में ऐसी क्या चीज हुई, जैसे– आपकी कोई बात, आपका व्यवहार, आपकी पत्नी ने आपसे कोई काम करने को कहां हो और आपने उसे अनसुना कर दिया या मना कर दिया, आप दोनों कहीं बाहर जाने वाले थे, लेकिन आप भूल गए, आपकी पत्नी के पीहर वालों के लिए आपने कुछ बात बोली हो, खाने को लेकर बुराई की हो या आपके निजी जीवन में कोई समस्या रही हो या अन्य कारण हो। ऐसी ही सभी बातों पर आपको गौर से विचार करना होगा, जिससे आपकी पत्नी नाराज हुई हों।
क्योंकि जब तक किसी समस्या का पता नहीं चलेगा, तब तक उसका इलाज नहीं हो सकता है। इस प्रकार जब आप जान लेंगे, कि नाराजगी का क्या कारण है, तब आप उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए अच्छे से कदम उठा सकते हैं।
2. पत्नी (Wife) को कैसे मनाए?
जब आपको यह पता लग जाए, कि आपकी पत्नी आपसे क्यों रूठी है, तब आप उसको कई तरीकों से मना सकते हैं। लेकिन आप एक बात का ध्यान रखें, कि आप अपनी Wife को केवल और केवल प्यार से ही मना सकते हैं, जोर जबरदस्ती या गुस्से से बिल्कुल नहीं।
यदि आपकी Wife आपसे अक्सर नाराज रहती है, तो यह आपके लिए गंभीरता से सोचने वाली बात है और आपको एक बार रुक कर यह सब चीज ठीक करने की जरूरत है।
यहां नीचे कुछ तरीके दिए गए है, जिससे आप अपनी Wife की नाराजगी को दूर कर सकते हैं–
1. बातों से
आप अपनी बातों से भी आपकी पत्नी की नाराजगी को दूर कर सकते हैं। यदि नाराजगी कोई ऐसी बात से है, जो उनके इमोशन से जुड़ी है, तो आप भी बड़ी गंभीरता से उनसे इस बारे में माफी मांगे और ऐसा दोबारा नहीं करेंगे, ऐसा कहे। साथ ही रोमांटिक बातें करके भी आप उन्हें मना सकते हैं।
सबसे पहले आप अपनी पत्नी को किसी एकांत जगह में अपने पास बैठाए और बड़े ही प्यार से उसे अपने दिल की बात बताएं, माफी मांगे और उनसे कहे कि मुझसे जो गलती हुई है या उनको आपकी जो बात पसंद नहीं आई है, वह उसे दोबारा नहीं करेंगे और उनसे आगे भविष्य में वह बात दोबारा नहीं करने का वादा भी करें।
आप उनसे थोड़ी इमोशनल बातें करें, कि आपके सिवा मेरा कौन है, मैं आपकी दूसरी हर चीज में मानता हूं, मैं आपसे प्यार करता हूं, आगे से मैं ऐसा नहीं करूंगा, आपको बहुत मानता हूं, रिस्पेक्ट करता हूं आदि।
इन बातों से अक्सर पत्नियां पर माफ कर देती है। साथ ही उनको बोलिए, कि आप जो बोलेगी में वो करने के लिए तैयार हूं साथी आपको भी उनकी सभी बातों को जहां तक हो सके मानना चाहिए, तभी आप दोनों के बीच में एक विश्वास बनेगा और आगे से ऐसे मन मुटाव ज्यादा नहीं होंगे।
2. अच्छे व्यवहार में
अक्सर ऐसा होता है, कि आप अपनी Wife से ऐसा व्यवहार करते है, जो आपकी पत्नी को पसंद नहीं आता हैं। शायद आपको अक्सर गुस्सा भी आता होगा और आप गुस्से में ही बात करते होंगे, तो ऐसे में आप अपने अच्छे बर्ताव और अच्छे व्यवहार से अपनी पत्नी की नाराजगी को दूर कर सकते हैं।
आपको उनसे हमेशा शांति और प्यार के साथ बात करे। यदि उनको आपकी कोई बात समझ नहीं आ रही है, तो उन्हें प्यार से समझाए, न कि गुस्सा करें। यदि आप बार-बार बुरा व्यवहार ही करते रहते हैं, तो आपकी पत्नी का आपसे दूर जाना और आपसे नाराज होना लाजमी है।
आप ऐसा भी सोचे कि गुस्से से बात करने से क्या हो जाएगा या उनसे ठीक से बात नहीं करने से क्या हो जाएगा? आप अपना नजरिया बदले और अपनी सोच को थोड़ा बड़ा करें। यदि आप अपनी Wife से प्यार से पेश आएंगे, तो आपकी पत्नी भी आपको प्यार देगी और कभी नाराज नहीं होगी।
3. पत्नी को घूमने बाहर ले जाए
जब कभी आपकी Wife आपसे नाराज होती है, तो आप उनको बाहर कहीं घूमने ले जाए। आप उन्हें बाहर कहीं होटल में खाना खिलाने, मूवी दिखाने, किसी अच्छे गार्डन, शॉपिंग पर या कोई रोमांटिक जगह लेकर जा सकते हैं। इससे उनका मन थोड़ा हल्का हो जाएगा और आपसे थोड़ी बहुत बात शुरू हो जाएगी, जिससे आप अपनी बात आगे बढ़ा सकते हैं। यह समय आपके लिए यह बहुत अच्छा मौका है, कि आप अपनी पत्नी को अपनी प्यारी बातो से मना सकते है।
आप अपनी बातों को ऐसे आगे बढ़ा सकते हैं, जैसे कौन सी मूवी देखनी है, कौन सा शो देखना है, खाने में क्या खाओगी, बाहर घूमने कहां जाना है, बाहर डिनर करने चलते है, ऐसी बातें करके आप अपनी पत्नी से बात शुरू कर सकते है और उसे मना सकते हैं।
4. घर के काम में हाथ बटा कर
कभी-कभी आपकी Wife आपसे काम को लेकर भी नाराज होती है। ऐसे में आप घर के कार्यों में उनकी मदद करके भी उनकी नाराजगी दूर कर सकते हैं। आप उनको बोल सकते हैं, कि आज यह कार्य मैं कर देता हूं, आप रोज कितना काम करती हो, इसमें मैं मदद कर देता हूं। यदि वह आपको मना करें, तब भी आप उस कार्य को पूरा करें।
साथ ही यदि आपको खाना बनाना आता है, तो आप उनके लिए कोई अच्छी सी डिश बना सकते हैं, जो आपके Wife को पसंद हो। इसके साथ ही आगे से आपकी पत्नी द्वारा आपको कहे गए किसी भी कार्य के लिए मना नहीं करें या फिर कम से कम यह कह दे की अभी तो काम है, लेकिन बाद में जरूर करूंगा।
5. गिफ्ट देकर
आप अपनी Wife को अच्छा सा गिफ्ट देकर भी उनकी नाराजगी को दूर कर सकते हैं। आप उन्हें मेकअप, साड़ी या ड्रेस, ज्वेलरी आइटम, फुटवियर या कोई उनके पसंद की चीज गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं खुश हो जाती है और अगले को माफ कर देती है।
आपको यह बात समझनी होगी, कि आप केवल प्यार से ही अपनी पत्नी का दिल जीत सकते हैं। यदि आप शुरू में ही ऐसा कोई काम करे ही ना, जो आपकी पत्नी को पसंद न हो, तो वह आपसे नाराज होगी ही नहीं।
आप ऊपर दिए गए तरीकों से अपनी पत्नी की नाराजगी दूर कर सकते हैं और अपने आप को उनके गुस्से से बचा सकते हैं।
आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट करके जरूर और पसंद आए तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
