अपने Husband को कैसे मनाए? पति की नाराजगी दूर करने के तरीके
अपने Husband को कैसे मनाए? पत्नी की नाराजगी दूर करने के तरीके - आप अपने पति से प्यार करती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है, कि आपके पति आपकी किसी बात से, किसी काम से नाराज हो जाते हैं या आपके द्वारा उनकी बात ना मानने से या कभी-कभी किसी दूसरी बात से भी नाराज हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपने पति को मनाना पड़ता है, लेकिन तब आपको यह समझ नहीं आता, कि आप उन्हें कैसे मनाए!
इस ब्लॉग में आप उन बातों को जान पाएंगे, जिससे आप अपने पति की नाराजगी को दूर कर सकती है।
Table of Contents
1. आपके Husband आपसे नाराज क्यों है?
सभी के Husband ऐसे तो मेच्योर ही होते हैं, लेकिन कभी-कभी वह किसी बात को लेकर बच्चों जैसा व्यवहार करते है और आपसे रूठ जाते है। उसे बात को वे बच्चों जैसे दिल से लगा कर बैठ जाते हैं।
ऐसे में सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए, कि आपके पति आपसे रूठे हुए क्यों है? जैसे आपने किसी बात पर गुस्सा किया हो और वे इस बात से नाराज हो जाए, आपके किसी व्यवहार से, खाना अच्छा नहीं लगा, घर की कोई छोटी बड़ी बात हो, उनके कहने पर भी आप उनके साथ बाहर नहीं गई, उनके कपड़े ठीक से नहीं रखें, आपकी कोई भी बात उनको चुभी हो, आपने उनका कोई काम नहीं किया हो,आपने उनके घर वालों के बारे में कोई बात बोली हो या आपके निजी जीवन में कोई दिक्कत हो; आपको ऐसी ही और सभी बातों पर गौर करना होगा और नाराजगी का कारण पता करना होगा, क्योंकि जब तक आप उसका कारण पता नहीं करेंगे, तब तक आप उनको नहीं मना पाएंगे।
और यदि आपको पहले से ही नाराजगी का कारण पता है, तो बस आपको तो सिर्फ उन्हे मनाना ही है।
2. पति को कैसे मनाए?
जब आपको यह पता चल जाएगा , कि आपके पति आपसे क्यों रूठे हैं, तब आप आसानी से उन्हें मना सकती है।
A. इमोशनल और रोमांटिक बातों से
आपके Husband यदि आपकी गुस्से भरी बातों, आपके बुरे व्यवहार या आपकी बेरुखी से नाराज हुए हैं, तब आप उनको अपनी प्यारी और समझदारी वाली बातों से मना सकते हैं। आप उनको बोल सकते हैं, कि मैंने जो भी किया उसके लिए मुझे माफ कर दीजिए, उनसे सॉरी बोलिए, जरूरत पड़े तो थोड़ा इमोशनल भी हो जाइए, आप उन्हें अपनी प्यार भरी बातों में भी फंसा सकती है और उन्हें मना सकती है। उनके साथ आप लगातार रोमांटिक बातें करते रहिए है और उन्हें आप दोनों की पिछली रोमांटिक बातों को याद दिलाइए, की तब आपने ऐसा कहा था, ऐसा हुआ था, हम वहां गए थे, वह हुआ था। साथ ही उन्हें आप यह भी बताइए कि पिछली बार जब मैं नाराज हुई थी, तब आपने मुझे मनाया था और मैं मान गई थी, अब आप भी मान जाइए।
आप उन्हें बोलिए कि आगे से मैं ऐसा नहीं करूंगी, आपकी हर बात मानूंगी, आपके सिवा कौन है मेंरा, आपसे इतना प्यार करती हूं, तो इसके लिए तो आप मुझे माफ कर ही सकते हैं।
आपके Husband जरूर आपकी इन बातों पर फिसलेंगे और आपको माफ कर देंगे। अब यह आपके ऊपर है, कि आप कितनी प्यारी, रोमांटिक और समझदारी वाली बातें करके उन्हें मनाती है।
B. अच्छे व्यवहार से
यदि आपके बुरे व्यवहार से या गुस्से से आपके Husband नाराज हुए हैं, तो आप उन्हें अपने अच्छे व्यवहार से उनकी नाराजगी को दूर कर सकती है।
ऐसे में आप उनके साथ बातचीत, रहने, बोलने का ढंग, उनके किसी काम में मदद करके या अन्य तरीकों से अच्छा व्यवहार करके उन्हें मना सकती है। आप उन्हें बार-बार किसी बात पर बुलवाते रहे, जिसकी आपके पति किसी बात पर थोड़ा-थोड़ा बोलना शुरू कर देंगे। साथ ही यदि उनकी कोई चीज उन्हें नहीं मिल रही हो, तो उन्हें ढूंढ कर उन्हें दे दे। घर में किसी भी कार्य को करने से पहले उनकी राय ले, जिससे उन्हें लगेगा कि आप उनकी वैल्यू करती है।
उसके बाद आप मौका देखकर उनसे वापस नॉर्मल बात करने के लिए कहिए और हो सके तो अपनी गलती के लिए माफी भी मांगिए।
C. Husband की पसंद का खाना बनाए
जब आपके पति आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो, तब आप उन्हें उनकी पसंद का खाना बनाकर भी खिला सकती है। इससे उन्हें लगेगा, कि आपको उनका ख्याल है और यह माफी मांगने का भी एक तरीका है। आप चाहे तो आप उन्हें खाने पर बाहर चलने के लिए भी बोल सकते हैं, कि मुझे खाना खाने बाहर ले चलिए और जब आप बाहर जाए, तो उनकी पसंद का ही खाना ऑर्डर कर दे।
साथ ही खाना खाते समय, आपके बीच जो भी चीज हुई हो, उस बारे में बात करके माफी मांग ले।
D. Gift देकर
आप अपने Husband को कोई अच्छा सा गिफ्ट देकर भी उन्हें मना सकते हैं। उन्हें आप Watch Belt, Shirt, T Shirt Shoe, Perfume या उनकी पसंद की कोई गिफ्ट देकर भी उनकी नाराजगी को दूर कर सकते हैं और साथ में गिफ्ट देते समय Sorry भी बोल दे, जिससे वे आपको माफ कर देंगे।
आप ऊपर दिए गए सभी तरीकों से अपने पति को मना सकती है, लेकिन इनमें सबसे अच्छा तरीका इमोशनल और रोमांटिक बातें ही है और यह आप कैसे करती है, यह सिर्फ आपके ऊपर निर्भर करता है।
आप इनमे से कोई भी तरीका अपनाएं, लेकिन सभी तरीकों के साथ Sorry जरुर बोलिएगा, क्योंकि यह वही शब्द है, जिससे कोई भी आदमी मान जाता है।
उम्मीद है आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी।
आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी, कमेंट करके जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।
