अपनी दोस्ती को कैसे बढ़ाएं? Normal Friend को Best Friend कैसे बनाएं?
अपनी दोस्ती को कैसे बढ़ाएं? Normal Friend को Best Friend कैसे बनाएं? - हमारे जीवन में कई सारे ऐसे Friend होते हैं, जो हमें अच्छे लगते हैं और हम उन्हें अंदर ही अंदर पसंद करते हैं, लेकिन आप उनके इतना करीब नहीं हो पाते हैं। आप उनसे बात करते हैं, सलाह मशवरा करते हैं, वह हमारे फ्रेंड सर्कल में भी होते है, लेकिन आप चाहते हैं, कि वह आपसे ज्यादा बात करें, आपके करीब आए और आपके बेस्ट फ्रेंड बने। लेकिन न हीं आप उन्हें अपने दिल की कोई बात उन्हें बता सकते हैं और ना तो आप उनसे सीधा ऐसा करने के लिए बोल सकते हैं, कि तुम मेरे बेस्ट फ्रेंड बन जाओ।
ऐसे में हम आपको आज इस ब्लॉग में बताएंगे, कि आप किस प्रकार से एक सामान्य Friend को धीरे-धीरे अपनी और आकर्षित करके और कैसे अपना Best Friend बना सकते हैं।
यह भी पढ़े - अपनी Wife को कैसे मनाये? पत्नी की नाराजगी दूर करने के तरीके
1. अच्छी और ज्यादा बातें करें
अपने Friend से अपनी दोस्ती बढ़ाने के लिए सबसे आसान, असरदार और पहला तरीका है, कि आप अपने Friend से ज्यादा बात करना शुरू करें। साथ ही आप उनसे अच्छी-अच्छी बातें करें और उनके पसंद की बातें करें। आप उनसे ऐसे टॉपिक पर बात करें, जिसमें आपके Friend का सबसे ज्यादा इंटरेस्ट हो और उस चीज को वह पसंद करें। आप उन्हें दिखाइए, कि आप भी उसे टॉपिक में काफी ज्यादा इंटरेस्टेड हैं और आपको भी उसे टॉपिक पर बात करना पसंद है। इस तरह से आपके Friend का भी आपके अंदर इंटरेस्ट जगेगा और वह भी आपसे बात करने के लिए उत्साहित होगा।अपने Friend को अपनी हर एक बात बताएं और उससे भी उसके मन की बात पूछे।
अपने Friend से दोस्ती बढ़ाने के लिए आपको अपने Friend से ज्यादा बात करनी होगी, जिससे आप दोनों के विचारों का आदान प्रदान होगा। जिससे आप और आपके Friend के बीच दोस्ती बढ़ेगी।
आपको आपके Friend को अपने दिल की हर एक बात बतानी चाहिए, जिससे आपके Friend को लगेगा, कि आप उसे अपना खास Friend मानते हैं। तभी आप उसे अपनी हर बात बता रहे हैं। इससे वह आपकी तरफ आकर्षित होगा। साथ ही आपको अपने Friend की हर बात में इंटरेस्ट लेना होगा, उसकी बातो को सुनना होगा और उससे भी उसके मन की बातें पूछना होगा, जिससे उसे लगेगा कि आप उसकी जिंदगी में भी दिलचस्पी ले रहे हैं। इससे आपकी दोस्ती बढ़ेगी।
2. अपनी चीजे आदान-प्रदान करें
अपने Friend से अपनी दोस्ती बढ़ाने का एक तरीका यह भी है, कि आप अपने Friend को अपनी चीजे use करने के लिए दे या उसे अपनी चीजे Use करने के लिए कहे। इससे उसके मन में लगेगा, कि आप उसे अपना खास Friend मानते हैं। तभी आप उसे अपनी चीजे Use करने के लिए दे रहे हैं।
साथ ही यदि कभी भी आपका Friend आपको उसकी चीज Use करने के लिए दे, तब भी आप उसकी चीजों को Use करके आपके Friend की बात रख कर अपनी दोस्ती को बढ़ा सकते हैं।
3. अपने Friend की मदद करें।
अपने Friend से दोस्ती बढ़ाने का एक तरीका यह भी है, कि आप अपने Friend की मदद करें। जब आप अपने Friend की मदद करेंगे, तो उसके मन में आपके लिए हमदर्दी जगेगी और वह आपको अपना मानने लगेगा। जैसे – आपके Friend को कभी पैसों की जरूरत हो, तो उसकी पैसों से मदद करें, उसे कहीं जाना हो तो आप उससे बोले कि आप उसे वहां छोड़ देंगे, कभी जरूरत होने पर उसकी जगह आप काम कर दे, अपनी कोई चीज उसे दे दे या उसके साथ शेयर करें या अन्य तरीकों से भी आप अपने Friend की मदद करके उसका भरोसा जीत सकते है और अपनी दोस्ती बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़े - Best Friend कौन होता है? Best Friend को पहचाने के तरीके?
4. अपने Friend को समय दे
आप अपने Friend को अपना कीमती समय देकर भी उसका दिल जीत सकते हैं और उससे दोस्ती बढ़ा सकते हैं। आप अपने Friend के पास काफी समय तक बैठ कर अलग-अलग टॉपिक पर बातें कर सकते हैं, उसके साथ कहीं जा सकते हैं, घूम सकते हैं या उसकी मदद करने के लिए अपना समय निकालकर उसके साथ समय बिता सकते हैं। जिससे उसके मन में आपके लिए अपनेपन का भाव जागेगा और आपके बीच दोस्ती बढ़ेगी।
5. दुख और मुसीबत में साथ दे।
आपको अपने Friend के साथ दोस्ती बढ़ाने के लिए उसके दुखों और मुसीबत में साथ देना चाहिए। आप अपने Friend के दुख में या मुसीबत में उसकी मदद कर सकते हैं। उसके साथ जाकर उसका काम करवा सकते हैं या उसके दुख में शामिल हो सकते हैं, जिससे उसे आपके प्रति अपनापन लगेगा और वह आपका ओर Best Friend बन जाएगा।
6. सच्ची तारीफ करें, Birthday और Anniversary भी Wish करें
आप अपने Friend से दोस्ती बढ़ाने के लिए उसके अच्छे काम , उसकी काबिलियत और उसकी स्किल के लिए उसकी तारीफ कर सकते हैं। साथ ही यदि वह पढ़ाई या गेम्स या किसी भी दूसरी चीज में अच्छा है, तो आप उसकी भी तारीफ कर सकते हैं। जिससे उसे काफी अच्छा लगेगा।
साथ ही आप अपने Friend के Birthday या Anniversary पर सबसे पहले विश करके या उससे कोई अच्छा सा सरप्राइस गिफ्ट देखकर के भी चौंका सकते हैं और अपनी दोस्ती को मजबूत कर सकते हैं और अपने Friend को आपके करीब ला सकते हैं।
इन ऊपर दिए गए तरीकों से आप अपने Friend को, जिसे आप काफी पसंद करते हैं, उसे अपना बेस्ट फ्रेंड बना सकते हैं और आप दोनों की दोस्ती के रिश्ते को गहरा कर सकते हैं।
यह भी पढ़े - अपने Best Friend को कैसे मनाये? Friend की नाराजगी दूर करने के तरीके
ध्यान रहे कि आप सभी तरीकों को एक-एक करके आजमाएं, नहीं तो अगले को लगेगा कि आप एक साथ यह सब क्यों कर रहे हैं और उसे भी अजीब लगेगा और साथ ही इसे लगातार करना जारी रखें। इस काम में थोड़ा समय भी लगता है। ऐसा नहीं है, कि आज ही इन तरीकों को शुरू किया और आज ही आपका Friend आपका बेस्ट फ्रेंड बन जाएगा।
आपको हमारा यह ब्लॉग कैसा लगा नीचे कमेंट करके बताएं और साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

