अपनी Friendship को बचाने और सुधारने के तरीके
अपनी Friendship को बचाने और सुधारने के तरीके - अक्सर ऐसा होता है, कि एक समय बाद पक्के दोस्त भी धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। ऐसे में हम आपको यहां कुछ तरीके बता रहे हैं, जिससे आप अपनी दोस्ती को टूटने से बचा सकते हैं।
Table of Contents
1. यदि आपका एक Best Friend है, तो दूसरा ना बनाएं।
कई बार ऐसा होता है, कि आपके और आपके दोस्त के बीच दूरियां बढ़ जाती है। इसका एक कारण यह भी होता है, कि आप किसी दूसरे दोस्त को ज्यादा समय और महत्व दे रहे हैं और अपने Best Friend को कम। यह बात आपका दोस्त भी समझ चुका होता है और वह आपसे दूर जाने लगता है। उस समय आपको यह एहसास होता है, कि मेरा Best Friend मुझसे दूर हो रहा है और मैं किसी दूसरे दोस्त के साथ हूं। उस वक्त आपको दूसरे दोस्त को धीरे-धीरे कम समय देकर, अपने Best Friend से बात करके उसे पहले जैसा समय देना चाहिए और उसे पर्याप्त महत्व भी देना चाहिए, अपने बेस्ट फ्रेंड को यह बात बताएं, कि मैने उस दोस्त को छोड़ दिया है और मुझसे गलती हो गई है। आगे से ऐसा कभी नहीं होगा। तभी आपकी Friendship फिर से पटरी पर आएगी।
2. खुद में और अपनी बातों से Interest जगाए।
आप अपने दोस्त से ऐसी बातें करके, खुद में Interest जगा सकते हैं, जो बातें उसे पसंद हो और वह उस पर हमेशा बात करता हो। साथ ही आप उसके सामने समझदार व्यक्ति जैसा व्यवहार करें, जिससे वह आपमें ओर ज्यादा Interest दिखाएगा।
3. किसी भी बात को ना छुपाए और अच्छा व्यवहार करें
किसी भी दोस्ती में सबसे बड़ी जरूरत होती है, पारदर्शिता की। अर्थात दोनों दोस्तों के बीच सभी बातें एक दूसरे को पता होनी चाहिए।
आप अपने दोस्त से अपनी किसी भी बात को न छुपाए या उसे बताने से न झिझके। उसे अपनी हर एक बात बताएं, चाहे वह अच्छी हो या बुरी। जिससे दोनों के बीच एक विश्वास पैदा होता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है, कि आप कोई बात उसे बताना भूल जाते है और वह उसे किसी दूसरे से पता चलती हैं, तो ऐसे में याद रख कर उसे अपनी हर बात बताएं। नहीं तो दोस्त को लगता है, कि आप आपके दोस्त को अपना नहीं मानते और विश्वास नहीं करते है।
अपने दोस्त से बुरा बर्ताव न करें। यदि आपको अपनी दोस्ती बढ़ानी है, तो दोस्त से अच्छा व्यवहार करें, शांति से बात करें, गुस्सा ना करें, किसी बात को करते हुए उसे अधूरा नहीं छोड़े, उसकी भी बात सुने, दोस्त पर भड़के नहीं, उसका मजाक ना उड़ाए और उस से किसी भी बात को ना छुपाए।
यह भी पढ़े - अपने Best Friend को कैसे मनाये? Friend की नाराजगी दूर करने के तरीके
4. आपकी पत्नी या गर्ल फ्रेंड है, तो दोस्त को भी पर्याप्त समय दे।
यदि आपकी अपने दोस्त से काफी सालों से Friendship है व आप दोनों गहरे दोस्त है और अभी आपकी जिंदगी में कोई नई लड़की आई है ,जैसे – आपकी अभी-अभी शादी हुई है या नई गर्लफ्रेंड बनी है, तो अक्सर ऐसा होता है, कि आप अपना पूरा वक्त अपनी पत्नी या गर्ल फ्रेंड को ही देते हैं, जबकि दोस्त को भूल तक जाते हैं। ऐसा होना स्वाभाविक होता है, क्योंकि Female के प्रति आकर्षण इतना अधिक होता है, की दूसरी हर चीज फिकी लगने लगती है। ऐसे में आपका दोस्त नाराज हो सकता है और आपसे दूर हो सकता है। ऐसे में आप अपने दोस्त को भी कम से कम जरूरी समय दे, ताकि आपके दोस्त को भी लगे कि लड़की के आने के बाद भी आप उसे भूले नहीं है और आपकी Friendship कायम रहेगी।
5. अपने दिल की हर बात बताएं और चीज शेयर करें।
Friendship बढ़ाने का सबसे अच्छा जरिया बातचीत होती है। आप अपने दोस्त के साथ बातचित के जरिए एक अच्छा बॉन्ड बना सकते हैं। आप अपने दोस्त को अपनी निजी, परिवार की, पत्नी या गर्ल फ्रेंड की, सामाजिक जीवन की, अपने विचार, अपनी सोच और अपने दिल के हर एक बात बताएं, जिससे आपके दोस्त को लगेगा, कि आप उसे अपना मानते हैं और दोस्ती गहरी होगी। साथ ही आप अपने दोस्त के साथ अपनी सभी वस्तुएं, चीजे शेयर करके भी उसे बता सकते हैं, कि वह उसका कितना ख्याल रख रहा है और आपकी Friendship ओर मजबूत होगी।
6. अपने दोस्त की बुराई ना करें और उसके सीक्रेट दूसरों को ना बताएं।
यदि आप अपने दोस्त के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं, तो आपको अपने दोस्त के किसी भी सिक्रेट या निजी बात को किसी दूसरे को नहीं बतानी चाहिए। ऐसे में आप दोनों के रिश्ते ओर बिगड़ जाएंगे और दोस्ती टूटने की कगार पर आ जाएगी। साथ ही अपने दोस्त की बुराई भी किसी और को न करें। इससे भी आपका दोस्त आपसे नाराज हो जाएगा।
7. तारीफ करें
यदि आपको अपने दोस्त से दोस्ती बढ़ानी है, तो अपने दोस्त की तारीफ करें, अपने दोस्त को उसके अच्छी बातें बताएं और तारीफ करें। साथ ही दूसरे लोगों के सामने भी अपने दोस्त की तारीफ कर दे, जिससे उसको बहुत अच्छा लगेगा।
8. मुसीबत में मदद करे
कभी-कभी ऐसा होता है, कि आपके दोस्त को कोई मदद चाहिए और आप उसकी मदद कर दे, तो भी वह आपके करीब आ जाएगा। जैसे दोस्त को पैसों की जरूरत हो, उसे कहीं जाना हो और आप उसे वहा छोड़ दें, जरूरत होने पर उसकी जगह आप काम कर दे, अपनी कोई चीज उसे दे दे या शेयर करें या अन्य कई तरीकों से आप अपने दोस्त की मदद करके उसका भरोसा जीत सकते हैं।
उम्मीद है, आपको हमारी यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। साथ ही आप इन सभी तरीकों से अपने दोस्त के साथ, अपनी दोस्ती को ओर गहरा करेंगे और आपकी दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।
आपको यह पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके बताएं और साथ ही अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें।
