अपने Best Friend को कैसे मनाये? Friend की नाराजगी दूर करने के तरीके
अपने Best Friend को कैसे मनाये? Friend की नाराजगी दूर करने के तरीके - दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें एक सच्चा दोस्त किसी भाई से कम नहीं होता है। हर बात, हर राज, हर खुशी, हर गम, हर हालत में सच्चे दोस्त साथ रहते हैं।
लेकिन कभी-कभी दोस्तों के बीच कोई ऐसी बात हो जाती है, जिससे उनके बीच कभी छोटी – बड़ी नोक झोक या कभी तो दोस्ती में दरार भी आज जाती है और एक दोस्त दूसरे से नाराज हो जाता है।
आपके जीवन में भी कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति जरूर होगा, जिसे आप सच्चा दोस्त मानते हैं और उनसे भी आपकी कभी नोक झोंक, मन मुटाव या नाराजगी रही होगी। यह नाराजगी कभी हल्की-फुल्की और कभी बहुत ज्यादा हो सकती है।
इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे, कि यदि आपका Best Friend भी आपकी किसी बात, आपके किसी काम या किसी दूसरी चीज से नाराज है, तो उन्हें कैसे और किस तरह से मनाकर उनकी नाराजगी को दूर किया जा सकता है।
Table of Contents
1. आपका Best Friend आपसे नाराज क्यों है?
आपका दोस्त आपसे कई कारणों से नाराज हो सकता है, जैसे आपने अपने दोस्त से कोई बात छुपाई हो, आप अपनी GF या पत्नी को ज्यादा समय देते हो और दोस्त को बिल्कुल नहीं, कही घूमने का प्लान बनाया और आपने अंत के मना कर दिया, आपने दोस्त का सीक्रेट किसी को बता दिया, किसी बात पर आपकी सोच दोस्त से नही मिली, किसी चीज को लेकर झगड़ा हुआ हो, आपका व्यवहार दोस्त को पसंद नहीं आया हो, आप Best Friend से सही ढंग से बात नहीं करते हो, दोस्त के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाई हो, आपने दोस्त को कुछ बुरा भला कहा हो, जबकि उसकी गलती न हो, किसी बात पर गलतफहमी, बातों बातों में कुछ गलत बोल दिया हो, आप दोनो Best Friend के बीच कोई तीसरा दोस्त आया हो आदि ऐसी कई सारी बाते है, जिससे आपका Best Friend आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे मे जब आपको यह पता लग जाएगा, कि आपका दोस्त नाराज क्यों है, तब आप उस स्थिति को अच्छी तरीके से समझकर अपने दोस्त को मना पायेंगे।
2. Best Friend की नाराजगी कैसे दूर करें?
A. ज्यादा समय देकर और आप उनके सच्चे दोस्त है, ऐसा विश्वास दिलाकर।
हो सकता है, कि आप अपने Best Friend को पहले जितना समय देते थे और बात करते थे, उतना अब न ही समय देते है और न हीं बात करते है। ऐसे में आपका दोस्त आपसे इस बात पर नाराज हो सकता है और उसे लग सकता है, कि आप किसी और दोस्त के करीब हो गए या आप Best Friend को आपको पसंद नहीं करते हैं।
हो सकता है, आप ज्यादा समय या कम बात करना किसी दूसरी वजह से कर रहे हो, लेकिन आपके दोस्त को यही लगेगा कि आप उसे पसंद नहीं कर रहे हैं। आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड की वजह से भी अपने दोस्त को कम वक्त दे पाते होंगे, लेकिन ऐसे में आपका दायित्व है, कि आप अपने दोस्त को सब कुछ सच बताएं और उसको विश्वास दिलाए की ऐसा नहीं है। साथ ही उससे पहले जैसा ही समय दे और अच्छे से बात करें।
यह भी पढ़े - अपनी Friendship को बचाने और सुधारने के तरीके
B. Best Friend को अपने सीक्रेट बता कर
कभी-कभी ऐसा होता है, की आप अपने दोस्त को कुछ बोल कर उसे नाराज कर देते हैं और वह आपसे बात करना बंद कर देता है। ऐसे में आप उसे वापस बात करके बनाना चाहते हैं, लेकिन वह आपसे बात करने को तैयार नहीं होता है। तब आप अपने दोस्त को अपने कुछ सीक्रेट बात कर उसे मना सकते हैं। जब आप दोस्त को सिक्रेट बताएंगे, तब वह पूरे interest से आपकी बात सुनेगा और आपसे वापस बात करना शुरू कर देगा।
साथ ही कभी-कभी ऐसा भी होता है, कि आपके दोस्त को आपका कुछ सीक्रेट पता लग गया है, जबकि आप उसे छुपा रहे थे, तो आपका दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में आप सामने से जाकर अपना सीक्रेट बता दे क्योंकि उसे वह बात पहले से ही पता चल चुकी है। आप उसे वह बात बात बताकर माफी मांग ले और बोले कि अब से वह उससे कोई सीक्रेट नहीं छुपाएगा।
C. Best Friend से माफी मांग कर
आपके और आपके दोस्त के बीच अक्सर नोक झोंक होती होगी। आप कुछ ओर बात करते होंगे और आपका दोस्त कुछ और बात। ऐसे ही यह बातें नोक झोंक में बदल कर मन उठाव हो जाता है। साथ ही कहीं आने-जाने, खाने-पीने, किसी चीज को लेकर भी मन मुटाव व नाराजगी हो जाती है। ऐसे में यदि आपको दोस्ती बढ़ानी है और दोस्त की नजर ऊपर उठना है, तो अपने इगो को भूलाकर आप सामने से बात कीजिए और यदि आपकी गलती है, तो दोस्त से माफी भी मांग ले, क्योंकि इगो से बढ़कर दोस्ती और दोस्त होता है।
D. मीठी बाते और सच्चा दोस्त बताकर
आपके Best Friend से आपकी किसी भी बात को लेकर लड़ाई नोक झोक या मन मुटाव हो सकता है और दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में इसका सबसे अच्छा उपाय यह है, कि आप अपने दोस्त से ऐसी बातें कीजिए, जिससे वह आपकी बातों से पिघल जाए। जैसे – तू एक ही तो मेरा बेस्ट फ्रेंड है, अब तू ऐसे नाराज होगा तो कैसे चलेगा, तू नाराज होगा तो मैं किस से बात करूंगा, तेरे बिना तो मेरा काम चलता ही नहीं है, अब मेरे दिल की बातें किस बताऊंगा, अब गुस्सा छोड़ भी दे और थोड़ा प्यार दिखा मेरे लिए, तेरे सिवा मेरा कोई खास दोस्त नहीं है, अब तू ऐसे ही नाराज रहेगा तो अपनी दोस्ती पर भी असर होगा। साथ ही यदि वह इन सब तरीकों से नहीं माने, तो उससे पूछे कि मैं ऐसा क्या करूं जो तू नाराजगी छोड़ देगा। तब वह कुछ न कुछ प्रतिक्रिया जरूर देगा और आप उसे वैसे ही मना ले। इसी तरह से आप जैसे चाहे वैसी इमोशनल और मीठी बातें कर सकते हैं, जिससे आपके Best Friend का मन पिघलेगा ही, यदि वह आपका सच्चा दोस्त है तो।
E. खुद में Interest जगाए
जब आपका Best Friend आपसे नाराज होता है, तब आप उसे खुद में interest जगा कर भी उसकी नाराजगी को दूर कर सकते हैं और उससे बातचीत शुरू कर सकते हैं। जैसे आप अपने दोस्त से ऐसी बातचीत करें, जिसमें उसका काफी interest हो और उसे काफी पसंद हो। आप एक ऐसे टॉपिक पर बात शुरू कर सकते हैं, जिससे आपके दोस्त को काफी अच्छी नॉलेज व जानकारी हो। उससे उस टॉपिक के बारे में कुछ सवाल पूछ सकते हैं और ऐसा दिखाएं की आपको भी उसे टॉपिक में काफी interest है। साथ ही आप ऐसे समझदार और मेच्योर की तरह व्यवहार करें और ऐसे ही बात करें, जिससे आपके दोस्त का आप में इंटरेस्ट जगे।
यह भी पढ़े - अपने Husband को कैसे मनाए? पति की नाराजगी दूर करने के तरीके
यह भी पढ़े - अपने Husband को कैसे मनाए? पति की नाराजगी दूर करने के तरीके
इस तरह आप ऊपर दिए गए सभी तरीकों से अपने दोस्त की नाराजगी को दूर कर सकते हैं और अपने दोस्त से वापस बातचीत शुरू कर सकते हैं।
आपको हमारी यह पोस्ट कैसे लगी कमेंट करके हमें बताएं और अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।
