अपनी Wife या Girl Friend को क्या Gift दे? Wife को दिए जाने वाले Gift
अपनी Wife या Girl Friend को क्या Gift दे? Wife को दिए जाने वाले Gift - अक्सर पुरुषों को एक बात समझ में नहीं आती है, की खास मौको पर अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को ऐसा क्या तोहफा दे, जिससे आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड खुश हो जाए और आपके रिश्ते ओर मजबूत हो जाए।
इस ब्लॉग में हम आपको अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को दिए जाने वाले सभी तोहफों के बारे में बताएंगे।उम्मीद है आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आएगा।
यह भी पढ़े - अपने Husband को कैसे मनाए? पति की नाराजगी दूर करने के तरीके
Table of Contents
1. साड़ी और ड्रेस
अपनी Wife या Girl Friend को दिए जाने वाले सभी तोहफो में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला तोहफा साड़ी और ड्रेस ही है। इससे आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड काफी खुश हो जाएगी।आप उनको उनकी पसंद की साड़ी या ड्रेस खरीद कर दे सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले उनकी पसंद का पता होना चाहिए और उसी तरह की ड्रेस या साड़ी को उनको गिफ्ट करना चाहिए। साथ ही आपको अपनी Wife या Girl Friend को हमेशा Gift, सरप्राइज में देना चाहिए, जिससे कि वह आपसे ज्यादा खुश हो जाएगी।
2. पर्स, वॉच और परफ्यूम
आप अपनी Wife या Girl Friend को एक अच्छा सा पर्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। आपको यह पता होना चाहिए, कि आपकी Wife या Girl Friend किस प्रकार का पर्स Use करती है या उन्हें किस प्रकार का पर्स पसंद है, आप उसी हिसाब से पर्स लेकर उनको सरप्राइज गिफ्ट कर सकते हैं।साथ ही आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को एक अच्छी सी वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं। महिलाओं को वॉच भी काफी पसंद आती है।इसके साथ ही आप उनको एक अच्छा सा प्रीमियम परफ्यूम भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप शादी या पार्टी के लिए इस्तेमाल होने वाले परफ्यूम को भी गिफ्ट कर सकते हैं।
3. मेकअप किट एंड मेकअप प्रोडक्ट
महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली कोई चीज है, तो वह है, मेकअप। इसलिए आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को एक अच्छा मेकअप प्रोडक्ट गिफ्ट कर सकते हैं।साथ ही आप आजकल आने वाले मेकअप किट को भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड को किस प्रकार का मेकअप करना पसंद है, उसी के हिसाब से उन्हें मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़े - अपने Husband या Boy Friend को क्या Gift दे? Husband को दिए जाने वाले Gift
4. ज्वेलरी
ज्वेलरी एक ऐसा गिफ्ट है, जिसे देने से यदि आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड नाराज भी है, तो भी वह आपसे मान जाएगी। आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को कई तरह की छोटी बड़ी ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं, जैसे Ring, ब्रेसलेट, पायल, हार, झुमके या बालियाँ, चूड़ियां आदि ज्वेलरी हो सकती है। इसमें आप चाहे जैसे गोल्ड या सिल्वर के आइटम चुनकर सरप्राइज गिफ्ट कर सकते हैं।5. Footwear
आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को उनकी पसंद की फुटवियर भी गिफ्ट कर सकते हैं, जैसे आप उनको उनकी पसंद की सैंडल या उन्हें Heel पसंद है, तो Heel और Shoe पसंद है, तो अच्छे से Shoe गिफ्ट कर सकते हैं।इसके लिए सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए, कि आपकी वाइफ या गर्लफ्रेंड क्या पहनना पसंद करती है। साथ ही उनको, आपको ऐसा फुटवियर गिफ्ट करना चाहिए, जो उनके पास नहीं है। जैसे उनके पास Shoe नहीं है, जबकि उनको Shoe का बहुत शौक है या उनके सैंडल पुराने हो गए हो और उन्हें अभी नए सैंडल की जरूरत है।6. डेकोरेटिव आइटम
यदि आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड घर में सजाने या कलेक्शन करने के लिए डेकोरेटिव आइटम पसंद है, तो उनके लिए वह भी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल बाजार में हजारों टाइप के डेकोरेटिव आइटम उपलब्ध है, जिनमें से आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए ले जाकर गिफ्ट कर सकते हैं।
7. Photo frame & Sketch
आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को उनकी फोटो या आप दोनों की साथ में ली गई फोटो को लेकर एक अच्छी सी फ्रेम में लगवा कर उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी पत्नी को फोटो फ्रेम भी काफी पसंद आएगी।साथ ही आप किसी आर्टिस्ट से उनका Sketch बनवाकर या फिर sketch जैसा फोटो बनवाकर भी गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आपको sketch बनाने का शौक है और आप बना सकते हैं, तो आप खुद अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को बिना बताए sketch बनाएं और उसे फ्रेम करवा कर उन्हें गिफ्ट कर दें। आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड को आपके हाथ से बनी sketch बाकी सब गिफ्ट से ज्यादा पसंद आएगी।
8. Gadgets
आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को उनकी जरूरत और आपके बजट के हिसाब से मोबाइल, स्मार्ट वॉच, टैबलेट, इयर बड, नेक बैंड, फोन स्टैंड, कैमरा, लैपटॉप या कोई अन्य गैजेट भी अपने गिफ्ट कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि उन्हें सरप्राइज गिफ्ट करें, जिससे वह आपसे बहुत खुश हो जाएंगी।9. घर की जरूरत का सामान
आप अपनी पत्नी को ऐसा प्रोडक्ट गिफ्ट कर सकते हैं, जिसकी आपके घर में काफी लंबे समय से जरूरत रही हो या आपकी पत्नी आपको बार-बार उस चीज को लाने के लिए बोल रही हो, लेकिन अभी तक आपने वह चीज नहीं लाई हो। जैसे – नया टीवी, फ्रिज, बेड, सोफा,AC, Cooler, माइक्रोवेव, मिक्सर, जूसर, वैक्यूम क्लीनर, गीजर, स्कूटी, इलेक्ट्रिक चिमनी, इलेक्ट्रिक गैस, लैपटॉप, वाशिंग मशीन, डिशवॉशर, अलमारी, प्रेस या ऐसे ही घर में काम आने वाली अन्य चीज हो सकती है। ऐसी चीजों से आपकी पत्नी भी खुश हो जाएगी और आपके घर में काम भी आ जाएगी।
10. Other
आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को उनके काम से जुड़ी हुई कोई भी चीज गिफ्ट कर सकते हैं। जैसे आपकी पत्नी यदि लेखक हैं, तो उन्हें प्रीमियम पेन, बुक या उनसे जुड़ी कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं, डिजाइनर हो तो सिलाई मशीन और उससे जुड़े आइटम और इंटीरियर डिजाइनर हो तो उससे जुड़े आइटम, कुक हो तो माइक्रोवेव, इलेक्ट्रिक गैस और दूसरे आइटम, IT से जुड़ी है, तो एक अच्छा सा लैपटॉप आदि। जिससे गिफ्ट के साथ-साथ वह चीज उनके दैनिक जीवन में भी काम आ जाएगी।11. Dinner
आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को सरप्राइज डिनर प्लान करके डिनर पर भी ले जा सकते हैं। इससे भी आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड काफी खुश हो जाएगी।12. Shopping & Movie
आप अपनी पत्नी को या जीएफ को शॉपिंग और मूवी के लिए भी लेकर जा सकते हैं।यह सभी Gift अलग-अलग प्रकार के हैं, जैसे कुछ नॉर्मल है, जिन्हें आप कभी भी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं और कुछ खास गिफ्ट जिन्हे आप बर्थडे या एनिवर्सरी पर दे सकते हैं।साथ ही आप यह देखें, कि आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड के पास क्या चीज नहीं है। वही चीज आप उन्हें गिफ्ट करें, ताकि उन्हें उसकी जरूरत भी पूरी हो जाएगी। साथ ही आपका बजट कितना है, यह भी देख कर गिफ्ट दे। बजट चाहे कम हो लेकिन गिफ्ट तो गिफ्ट ही होता है।
यह भी पढ़े - अपनी Wife को कैसे मनाये? पत्नी की नाराजगी दूर करने के तरीके
आपको यह पोस्ट कैसी लगी, निचे हमें कमेंट करके बताएं और साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें


