Udaipur में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Udaipur में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

Lalit Sharma
0

Udaipur में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Udaipur में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

 

Udaipur, राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां घूमने की कई सारी जगह है। यहां हर साल लाखों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। Udaipur शहर की स्थापना महाराणा उदय सिंह ने सन् 1559 में की थी। Udaipur पूरी दुनिया में काफी फेमस शहर है। Udaipur को झीलों की नगरी कहाँ जाता है, क्योंकि यहां पर कई सारी झीले हैं, जिसमे प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों प्रकार की झीलें शामिल हैं। 

 


 

 Udaipur में घूमने की 10 जगह 

 

 1.    सिटी पैलेस 

Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

Udaipur का सिटी पैलेस काफी फेमस पर्यटक स्थल है। इसे राजस्थान का सबसे बड़ा महल भी माना जाता है। इसमें कई बड़े आलीशान कमरे और हैंगिंग गार्डन भी है। यह सिटी पैलेस पिछोला झील के तट के पास स्थित है। इसके अंदर चार महल और कई छोटे-छोटे अन्य महल भी है। साथ ही इसमें एक संग्रहालय भी स्थित है, जिसके अंतर्गत कहीं सारी पेंटिंग्स, तलवारे, पोषक, कलाकृतियां आदि रखी गई है। हर शाम यहां Light and Sound शो का भी आयोजन होता है।


 2.   पिछोला झील 

Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी


पिछोला झील को एक बंजारे द्वारा सन् 1362 में बनवाया गया था। झील के बीच एक चबूतरा बना हुआ है। इस झील में दो टापू है और दोनों पर महल बने हुए हैं। यह झील यहां की सबसे लोकप्रिय और काफी बड़ी झील है। 

इस झील के अंदर एक टापू पर पैलेस होटल और एक पर जग मंदिर बना हुआ है।

 

 3.   फतह सागर झील 

Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

फतेह सागर झील का निर्माण महाराणा जयसिंह द्वारा करवाया गया था। बाद में महाराणा फतेह सिंह द्वारा इसका पुनः निर्माण करवाया था, इसलिए इस झील का नाम फतेहसागर पड़ा है। इस झील के बीच में एक बगीचा और एक गार्डन भी स्थित है। इस झील में आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

 

 4.   जग मंदिर 

Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

जग मंदिर, पिछोला झील के बीच में एक टापू पर बना हुआ मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण करण सिंह द्वारा किया गया था, लेकिन महाराज जगत सिंह ने इसका जीर्णोद्वार करवाया था। यह मंदिर काफी सुंदर और भव्य है।

 

 5.   सहेलियों की बाड़ी 

Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

सहेलियों की बाड़ी, फतेह सागर झील के किनारे पर स्थित है। इसका निर्माण महाराणा संग्राम सिंह ने 18वीं शताब्दी में करवाया था। यहां एक बहुत अच्छा बगीचा है, जिसके अंदर पानी की फव्वारा और सुंदर नजारे दिखते हैं। यह सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है।

 

 6.   गुलाब बाग एवं चिड़ियाघर 

Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

गुलाब बाग, एक बहुत अच्छा बगीचा है, जिसमें गुलाब की कई सारी प्रजातियां है। इसके साथ ही इसके अंदर एक छोटा सा Zoo bhi है, जिसके अंदर आपको कई सारे छोटे - बड़े जानवर देखने को मिलेंगे। साथ ही इसके अंदर कमल तलाई नाम का एक कृत्रिम तालाब भी है। साथ ही यहां बच्चों के लिए टॉय ट्रेन भी चलती है और इसके अंदर ही एक नवलखा महल है। यह सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है।

 

 7.   जयसमंद झील 

जयसमंद झील प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम बनी हुई झील है। इस झील के आसपास कई सारे जीव जंतु और पेड़ पौधों को भी देख सकते है। इस झील का निर्माण 17वीं शताब्दी के दौरान महाराणा जय सिंह द्वारा करवाया गया था, इसलिए इसका नाम जयसमंद झील रखा गया है।

यह झील सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुली रहती है। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं।


 8.    जगदीश मंदिर 

Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

जगदीश मंदिर को महाराज हजगत सिंह ने बनवाया था। जगदीश मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित सुंदर सा मंदिर है, जो सिटी पैलेस के भीतर मौजूद है। यहां पर पत्थरों पर कई सारी मूर्तियों को उकेरा गया है। इस मंदिर में भगवान विष्णु जी की मूर्ति को काले पत्थर से बनाया गया है। इसके साथ ही यहां भगवान गणेश जी, पार्वती माता, सूर्य भगवान आदि की छोटी मूर्तियां भी है। यह मंदिर सुबह 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है।

 

 9.   विंटेज कार कलेक्शन 

Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

विंटेज कार कलेक्शन Udaipur का बहुत ही प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। इस कार कलेक्शन को महाराणा प्रताप के वंशज द्वारा चलाया जाता है। इस विंटेज कार कलेक्शन में कारों को बहुत ही अच्छे से रखा गया है और यहां बहुत से लोग उन्हें देखने के लिए आते हैं। यह सुबह 9:00 से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है। साथ ही इसका शुल्क बड़ो के लिए 250 रुपए और बच्चों के लिए 150 रुपए है।

 

 10.   एक लिंग जी मंदिर 

Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी

एकलिंग जी मंदिर राजस्थान का काफी प्रसिद्ध मंदिर है, जो की Udaipur से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव जी का मंदिर है। इस मंदिर का वास्तु कला भी काफी सुंदर है। मंदिर के अंदर एक बड़ी सी चांदी की नंदी की मूर्ति है तथा साथ ही दो दूसरी अन्य मूर्तियां है, जो एक काले पत्थर और दूसरी पीतल से बनी हुई है। इस मंदिर के अंदर भगवान शिव जी की चतुर्मुखी मूर्ति है, जिसका आकार 50 फीट का है। इसका निर्माण सन् 734 में बप्पा रावल द्वारा किया गया था तथा यह मंदिर सुबह 4:30 से 7:00 बजे सुबह, 10:30 बजे से 1:30 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे तक खुला रहता है।

 

 Udaipur घूमने का सबसे अच्छा समय 

Udaipur में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर और फरवरी से मार्च है। साथ ही आप यहां ठंड का मजा लेने के लिए नवंबर से फरवरी के महीने में भी जा सकते हैं और बारिश का मजा लेने के लिए जुलाई से सितंबर तक भी जा सकते हैं।

 

 Udaipur पहुंचने के तरीके 

 

 हवाई मार्ग द्वारा 

यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा Udaipur का डबोक हवाई अड्डा है, जो यहां से 20 किलोमीटर दूर है। यहां से जयपुर, जोधपुर, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से नियमित उड़ाने उपलब्ध है।

 

 रेल मार्ग द्वारा 

यहां आपको Udaipur सिटी रेलवे स्टेशन मिलेगा, जो देश के कई सारे रेलवे स्टेशनों से सीधा जुड़ा हुआ है।

 

 सड़क मार्ग द्वारा 

Udaipur देश के कई शहरों से सीधा सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। Udaipur राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर स्थित है। Udaipur आप दिल्ली, मुंबई आदि का स्थान से सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं। Udaipur, दिल्ली से 14 घंटे, जयपुर से 9 घंटे और मुंबई से 17 घंटे की दूरी पर स्थित है।

 

 Udaipur के Best Hotels और Resort 

 

 Best Resort 

 

  • कादम्बिनी पैलेस
  • भैरव बाग
  • द कुशल बाग पैलेस
  • बड़ी हवेली रिजॉर्ट
  • मानसून रिजॉर्ट 

 

 Top Budget Hotel 

 

  • Hotel राजपाल पैलेस
  • Hotel शुभम
  • Hotel सागर पैलेस
  • Hotel लैकफेस
  • Hotel उम्मेद रेजेंसी Udaipur 


 FAQ 

 

Q 1. Udaipur कहां स्थित है?

Ans. Udaipur राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में स्थित शहर है।

 

Q 2. Udaipur किस चीज के लिए प्रसिद्ध है?

Ans. Udaipur यहां की झीलों, महलों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

 

Q 3. Udaipur में घूमने की सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

Ans. Udaipur में सबसे अच्छे घूमने की जगह में पिछोला झील सिटी पैलेस सहेलियों की बाड़ी, फतेहसागर झील और गुलाब बाग है।


उम्मीद है, आपको हमारी ये पोस्ट "Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी" अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो निचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 

 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)