Ooty में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह, ऊटी में रुकने, घूमने, खाने की संपूर्ण जानकारी: Ooty Tourist Places, Weather & Temperature
1. Ooty
Ooty में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह, ऊटी में रुकने, घूमने, खाने की संपूर्ण जानकारी: Ooty Tourist Places, Weather & Temperature - ऊटी, नीलगिरी की पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ सुंदर सा Hill Station है, जहां पर खूबसूरत दृश्य और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए देश-विदेश से लाखो पर्यटक घूमने आते है। ऊटी मैसूर से 125 km , कोयंबटूर से 86 km और बंगलौर से करीब 270 km दूर स्थित है।.jpg)
Ooty तमिलनाडु के पश्चिमी इलाके में बसा हुआ है, जो केरला और कर्नाटक की सीमा के बहुत ही करीब है। यहां पर चाय के बागान, अच्छा ठंडा मौसम, सुहावना वातावरण, कई सारी झिले, ऊची-ऊची चोटियां और देवदार के बहुत से पेड़ देखने को मिलते है। यहां पर टॉय ट्रेन, हिल climbing , बोटिंग, ट्रेकिंग आदि चीजे है, जिससे यहाँ घूमने आने वाले लोगो के लिए करने के लिए बहुत सी है। यह स्थल भारत में सबसे ज्यादा फेमस है और सबसे ज्यादा लोग यही आते है।
2. ऊटी (Ooty) कैसे पहुंचे
Rail से
Ooty मे भारतीय रेलवे का कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है, यहां केवल नीलगिरी माउंटेन रेलवे की टॉय ट्रेन चलती है।ट्रेन से Ooty पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मेट्टूपलयम है। यहां चेन्नई और कोयंबटूर से सीधी ट्रेन चलती है। आगे मेट्टू पलयम से ऊटी के लिए टॉय ट्रेन चलती है, जिसका हम आगे विस्तार से बात करेंगे। बाकी आपको कोयंबतूर के लिए देश के हर कोने से ट्रेन मिल जाएगी।
Road से
Ooty पहुंचने के लिए नजदीकी शहर कोयंबटूर, मैसूर, चेन्नई और बंगलौर से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। ये रास्ता काफी सौंदर्यपूर्ण और बहुत ही मनोरम है।
Ooty से कोयंबटूर 86 Km, Chennai से 555 Km, मैसूर से 125 Km और बैंगलोर से 270 Km है। Ooty पहुंचने के लिए यहां अच्छा नेशनल हाईवे बना हुआ है, जिससे यात्रा का आंनद खराब नहीं होगा। यहां पर Tamilnadu राज्य सड़क परिवहन निगम और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसे चलती है, जो कि आसानी से चेन्नई, कोयंबटूर, मैसूर और बैंगलोर से मिल जाती है।
हवाई मार्ग द्वारा
यदि आप Ooty हवाई मार्ग के द्वारा पहुंचना चाहते है तो इसके सबसे नजदीक हवाई अड्डा कोयंबटूर का हवाई अड्डा है, जहा पर पूरे देश से हवाई जहाज आते है। यदि कोई पर्यटक विदेश से आना चाहे तो वह बैंगलोर के केंपेगोड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच कर फिर वहां से टैक्सी में आ सकता है।
3. Ooty toy train या नीलगिरी माउंटेन रेलवे
नीलगिरी माउंटेन रेलवे भारत की 3 सबसे लोकप्रिय Toy Train मे से एक है। इसका रास्ता इतना सुंदर और मनमोहक है, की जो कोई भी इसमें सफर करता है, वो इस रोमांचक सफर को कभी नहीं भूल सकता है। नीलगिरी माउंटेन रेलवे की शुरुआत तमिलनाडु के Mettupalyam से शुरू होती है और ऊटी हिल स्टेशन तक जाती है। इसकी कुल लंबाई करीब 50 km है, जिसमे कई सारे पुल और कई सारी सुरंगे है। इसे साल 1908 मे ब्रिटिश राज के समय बनवाया गया था। इसे जुलाई 2005 मे यूनेस्को ने नीलगिरी Mountain Railway को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी। पहले यहां भाप के इंजन चला करते थे, लेकिन अब यहां डिजल इंजन चलते है। सरकार ने अगले 1-2 वर्षो मे यहा हाइड्रोजन से चलने वाले इंजनो को चलाने का प्रस्ताव मंजूर किया है और इस पर काम जारी है, ताकि डीजल से होने वाला प्रदूषण यहां ना हो सकें।
4. Ooty मे घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह
1. Ooty का बॉटनिकल Garden
Ooty शहर के अंदर ही बना हुआ ऊटी का बॉटनिकल Garden यहां के आकर्षण में मुख्य स्थान रखता है। ये गार्डन करीब 22 हेक्टेयर में फैला हुआ है और यहां सैकड़ों किस्म देसी और विदेशी किस्म के फूलों व पेड़ो की प्रजातियां है। साथ ही यहां पर नीलगिरी पक्षियों के कई सारे घोसले भी है। यहां कई प्रकार से फूलों की क्यारियों और झाड़ियों से सजावट कि गई है।
यहां घूमने की टाइमिंग की बात करे तो सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आप यहां घूम सकते है। यहां का टिकिट का दाम भी काफी सस्ता है जिसमे बड़ो के लिए 30 रुपए और बच्चो के लिए 15 रुपए है।
2. Tea museum और टी फैक्टरी
Ooty जाए और चाय कैसे बनती है, ये नहीं देखे तो ऊटी की यात्रा आधी ही रह जाती है। Ooty के Dodabetta चोटी के पास मे स्थित है, टी एस्टेट व्यू प्वाइंट। जहा से आप चाय के खूबसूरत बागान देख सकते है। साथ ही यहां पास मे स्थित टी फैक्टरी में चाय को बनते हुए देख सकते है। इसमें आप चाय के बागान से चाय तोड़कर पत्तियों को सुखाने और उसके बाद के सभी प्रोसेस के साथ अंत मे पैकिंग तक का सारा प्रोसेस देख सकते है।
3. ऊटी (Ooty) झील
Ooty की झील पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह झील करीब 2.5 km लंबी है। ये झील आस पास काफी घने युक्लेटिप्स के पेड़ो से घिरी है, जिससे ऐसा लगता है कि हम कहीं विदेश में आ गए है। यहां आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते है, जिसमे अलग अलग प्रकार की बोट राइड करवाई जाती है। यहां आप सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक घूमने जा सकते है।
4. प्याकरा झरना
वैसे तो Ooty मे कई सारे झरने है, लेकिन प्याकारा झरना ऊटी का सबसे लोकप्रिय झरना है। ये झरना काफी चोड़ा और खूबसूरत झरना है। यह झरना ऊटी से करीब 20 km की दूरी पर मैसूर रोड़ पर स्थित है। ये झरना मुर्कुती की चट्टानों से निकाल कर आगे प्यकारा झील में जाता है। यहां आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते है। यहां आप सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक घूम सकते है।
5. कल्हटी झरना
Ooty का ये झरना भी काफी फेमस है। यह झरना करीब 100 फीट ऊंचा है। यह झरना ऊटी से करीब 13 km दूर ऊटी मैसूर रोड़ पर स्थित है। माना जाता है कि यहां पर कभी महान संत अगस्त्य रहा करते थे।6. रोज गार्डन
रोज गार्डन यहां का मुख्य आकर्षण है, जो ऊटी शहर के बीच में ही स्थित है। इस रोज गार्डन को तमिलनाडु सरकार की और से बनाया गया है, जिसमे 20 हजार से अधिक प्रजातियों के गुलाब यहां प्रदर्शित है। इस बगीचे को 5 सीढ़ीदार हिस्सों में बांटा गया है, जो लगभग 10 एकड़ में फैला हुआ है। यहां दुनिया भर के कई किस्मों के गुलाब देखने को मिलते है। यहां मार्च से जून तक गुलाब के फूल पूरी तरह से खुलते है। इसी समय आप ऊटी आने का प्लान बना सकते है।
7. डोडाबेटा चोटी
8. मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान
मुकुर्थि राष्ट्रीय उद्यान भी Ooty का प्रमुख आकर्षण केंद्र है, यह राष्ट्रीय उद्यान करीब 80 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां कई लोग ट्रेकिंग करने भी आते है। यहां जानवरो और पक्षियों की कई सारी प्रजातियां पाई जाती है। इसके अंदर कुछ Watch Tower भी है जहां से आप जानवरो को देख सकते है।
9. मदुमलाई वन्यजीव अभ्यारण्य
ये अभयारण्य यहां घूमने की सबसे अच्छी और शांत जगह है। ये वन्य जीव अभयारण्य Ooty से करीब 60 km की दूरी पर है। यहां कई प्रकार के जीव देखने को मिलते है, जैसे बाघ,तेंदुआ, चीतल, हिरण, हिरण, सांभर आदि। यह अभ्यारण्य खास तौर से टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको पक्षियों की कई सारी जगह देखने को मिलेगी।
10. मुरुगन मंदिर, Ooty
मुरुगन भगवान का ये मंदिर एक पहाड़ी पर बना हुआ है। ये मंदिर एल्क हिल पहाड़ियों पर बसा हुआ एक धार्मिक स्थान है, जहा पर भगवान मुरुगन की 40 फीट ऊंची मूर्ति बनी हुई है। यहां का कावड़ी अट्टम नृत्य काफी लोकप्रिय है।5. Ooty का Weather और Temperature
Ooty एक ऐसी जगह जगह है, जहा किसी भी मौसम में जाया जा सकता है, लेकिन साल का कुछ ऐसा खास मौसम होता है, जिसमे ऊटी जाने पर आपको ज्यादा रोमांच और आंनद मिलेगा।
ऊटी जाने के लिए सबसे अच्छा Weather और Temperature मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच होता है, क्यों कि जब पूरे देश मे गर्मी के महीनों में भयंकर गर्मी होती है और वहां का तापमान 40 से 50 डिग्री होता है, उसी समय Ooty का Temperature 18-20 डिग्री ही होता है। तो ऐसे में आप यहां गर्मियों में ठंड का मज़ा लेने आ सकते है। वहा का मौसम आपको बेहद सुहावना मिलेगा।
यदि आपको बारिश का मौसम पसंद है, तो आप बारिश में भी जुलाई से सितंबर तक ऊटी जा सकते है।
6. Ooty मे ठहरने के लिए जगह
1. Ooty मे रुकने के लिए सस्ती Hotel
ऊटी मे रुकने के लिए बहुत सी अच्छी जगहें है। यहां कई प्रकार ही Hotels मौजूद है जिसमे 1 स्टार से 5 स्टार तक कि Hotels शामिल हैं।
साथ ही यहां कई अच्छी और सस्ती Hotels भी है, जो नीचे दी गई है -
1. Morden villa hotel, Ooty
2. Ganga's Sri Balaji cottage, Ooty
3. Rainbow cottage, Ooty
4. Holel sweekar residency, Ooty
5. The clubhouse Ooty
2. ऊटी मे रुकने के लिए Resort
1. The Baron
2. Berry hill Resort
3. Fortune retreats
4. Beverly Villa
5. Hotel Lakeview
7. ऊटी का लोकप्रिय भोजन
जहा ऊटी के खाने की बात आती है, इसमें सबसे पहले यहां की फेमस चाय की बात आती है। यहां आपको कई तरह और कई किस्म की चाय मिलेगी जिसे आप यहां पी भी सकते है और अपने साथ घर भी लेकर जा सकते है। साथ ही यहां आपको एक ओर चीज मिलेगी, जो यहां की बहुत ही फेमस फूड आइटम है, वो है यहां की चॉकलेट, जो यही आस पास जंगलों मे उगाई जाती है, और यही प्रोसेसिंग हो कर पैक करके यहां के बाजारों में बिकने के लिए आती है। चॉकलेट का को पेड़ होता है, वो ऐसे ठंडे और नमी व उचाई वाले जगह पर ही उगता है इसलिए ये यहां इतना फैमस है।
साथ ही आप यहां के इडली डोसा, वडा, सांभर, चटनी, पोंगल, उत्तपम, उपमा आदि का मज़ा ले सकते है। यहां कई सारे पुरानी बेकरी मौजूद है, जहां से आप केक और चॉकलेट ले सकते है।
8. Ooty मे कैसे घूमे
ऊटी मे सभी जगहों को एक साथ घूमने के लिए आप यहां अपने निजी वाहन मे जा सकते है। यदि आप यहां ट्रेन से या बस से आए है तो यहां से आप टैक्सी कर सकते है, जो एक दिन की 6-7 जगह घुमाते है, और करीब 2000 से 3000 तक एक दिन के लेते है।
साथ ही आप यहां मिनी बस मे भी बहुत सारे लोगो के साथ घूमने जा सकते है, यहां से कई सारी टाटा winger या फिर force traveler चलती है, जो दिन के 250- 300 रुपए एक व्यक्ति के लेते है। आप इसमें अपनी फैमिली के साथ भी जा सकते है। लेकिन इसमें सभी जगह घूमने के लिए एक निश्चित समय दिया जाता है, आपको हर जगह से निश्चित समय मे जगह घूम कर वापस गाड़ी तक आना होता है।
9. खरीदारी के लिए अच्छी चीजे
ऊटी मे आप बहुत सी चीजे अपने साथ खरीद कर घर ले जा सकते है। इसमें सबसे पहले तो आप यहां की फैमस चाय लेकर जा सकते हैं, जो यहां कई प्रकार और किस्म मे मिलती है। साथ ही यहां की चॉकलेट भी आप साथ मे लेकर जा सकते है। इसके साथ आप यहां से अपने साथ यहां के मसाले भी साथ लेकर जा सकते है। यहां ऊनी के कई अच्छे कपड़े भी मिलते है।
FAQ
1. ऊटी कहां स्थित है?
Ans. ऊटी तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी पर्वतमाला में स्थित है।
2. ऊटी में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?
Ans. ऊटी में सबसे ज्यादा चॉकलेट और चाय फेमस है। ऊटी का स्ट्रीट फूड भी काफी अच्छा है।
3. ऊटी में घूमने लायक जगह कौन कौन सी है?
Ans. ऊटी में घूमने लायक जगह बहुत सारी है। उनमें से कुछ प्रमुख जगह है जैसे मदुमलाई नेशनल पार्क, मोतीझील, रोज गार्डन, हिरण पार्क, ऊटी झील, एमराल्ड लेक, नीलगिरी माउंटेन, ऊटी बोटैनिकल गार्डन, डोड्डाबेट्टा पीक, कामराज सागर डैम, , पायकारा झरने, ऊटी स्टोनहाउस, वैक्स वर्ल्ड सिटी, कलहट्टी जलप्रपात इत्यादि।
4. ऊटी पहुंचने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?
Ans. ऊटी घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक है। क्योंकि इस समय यहां का तापमान 18 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहता है, जो यहां घूमने के लिए सही माना जाता है।
यह
भी पढ़े -
उम्मीद है, आपको हमारी ये पोस्ट "Ooty में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह, ऊटी में रुकने, घूमने, खाने की संपूर्ण जानकारी: Ooty Tourist Places, Weather & Temperature" अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो निचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।
.jpg)


.jpg)
_-_India_03%20(2).jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)

