1 दिन में Mathura Vrindavan कैसे घूमे?: मथुरा - वृन्दावन में कहाँ कहाँ घूमे?

Lalit Sharma
0

 

1 Din Me Mathura Vrindavan Kese Ghume?


1 दिन में  Mathura Vrindavan कैसे घूमे?: मथुरा - वृन्दावन में कहाँ कहाँ घूमे? - भगवान श्री कृष्णा की पावन नगरी मथुरा और वृंदावन (Mathura Vrindavan) जहां भगवान श्री कृष्णा का जन्म हुआ और उन्होंने यहां बचपन में कई सारी लीलाएं की और यही उन्होंने अपना बचपन बिताया। मथुरा और वृन्दावन (Mathura Vrindavan) के आसपास कई सारी अलग-अलग जगह है, जहां भगवान श्री कृष्णा ने लीलाएं की और अलग-अलग जगह रहे, जिसमे गोकुल, नंदगांव, मथुरा, वृन्दावन (Mathura Vrindavan) आदि है, लेकिन एक दिन के अंदर इन आसपास की सारी जगह पर घूमना संभव नहीं है, इसलिए आज हम आपको मथुरा - वृंदावन (Mathura Vrindavan) की ऐसी खास-खास जगह के बारे में बताएंगे जहां आप एक दिन में घूम सकते है।

1 दिन में  Mathura Vrindavan कैसे घूमे?: मथुरा - वृन्दावन में कहाँ कहाँ घूमे?

यह भी पढ़े - 



1 दिन में  Mathura Vrindavan कैसे घूमे?: मथुरा - वृन्दावन में कहाँ कहाँ घूमे?

मथुरा और वृन्दावन (Mathura Vrindavan) मे सभी मंदिर दोपहर 12 से 1 बजे तक खुले रहते है, इसके बाद बंद हो जाते है। इसके बाद सभी मंदिर शाम 4 बजे से खुलना शुरू होते है और रात 8 से 9 बजे तक खुले रहते है। दोपहर के समय मंदिर इसलिए बंद किए जाते है, क्योंकी उस समय भगवान श्री कृष्ण जी के लिए शयन का समय होता है।


 1.   आज हम जिन मंदिरो के बारे में आपको बताएंगे, वो ये मंदिर है -

  • श्री कृष्ण जन्म भूमि
  • बांके बिहारी मंदिर
  • निधिवन
  • श्री रंगनाथ जी मंदिर
  • गोपेश्वर महादेव जी मंदिर
  • प्रेम मंदिर

 2.   मथुरा - वृंदावन (Mathura Vrindavan) कैसे घूमे? 

  • आप मथुरा सड़क मार्ग या रेल मार्ग से आते है तो सुबह आप सबसे पहले श्री कृष्ण जन्म भूमि या कृष्ण जन्म स्थली के दर्शन कर सकते है। यह मंदिर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 2-3 km पड़ता है। ये मंदिर सुबह जल्दी 6:30 बजे खुल जाता है, जो दोपहर के 12:30 बजे बंद होता है। शाम को ये मंदिर 4 बजे से 8 बजे तक खुला रहता है। आप यहां सुबह जल्दी 7-8 बजे दर्शन करके 9-9:30 बजे तक मंदिर से निकल सकते है। इस मंदिर मे आप बैग, मोबाइल, कैमरा, लैपटॉप, पर्स, स्मार्ट वॉच, इयर बड, नेक बैंड आदि ऐसी चीजे साथ नहीं लेकर जा सकते है। इसके लिए मंदिर के बाहर ही locker बने हुए है, जहां आप अपना ये सारा सामान रख सकते है।

  • यहां से 9 बजे के आसपास निकलने पर आप वृंदावन, 10:30 से 11 बजे तक पहुंच जाएंगे। यहां पहुंच कर आप जल्दी से बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर सकते है। बांके बिहारी मंदिर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला रहता है।

        बांके बिहारी मंदिर का गूगल लोकेशन 

  • इसके बाद थोड़ा पास मे ही निधिवन के दर्शन कर सकते है, जिसका समय ग्रीष्मकाल में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे और शीतकाल में सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे है। कहते है कि यहां हर रात को कृष्ण भगवान, राधा जी के साथ रास रचाते है। यहां रात में किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होती है।

         निधिवन का गूगल लोकेशन 

  • इसके बाद सारे मंदिर बंद हो जाते है और शाम को 4 बजे के बाद ही खुलते है। इसलिए आप इस समय का उपयोग खाना खाने के लिए कर सकते है। आगे हम आपको बताएंगे कि, आप निशुल्क भोजन कहा प्राप्त कर सकते है।

  • शाम को 4 बजे आप श्री रंगनाथ जी के मंदिर जा सकते है। ये मंदिर बहुत ही पुराना और दक्षिण शैली में निर्मित मंदिर है। यहां जाने पर आपको ऐसा लगेगा मानो आप "साउथ इंडिया" मे आ गए हो। इस मन्दिर में एक बहुत ही विशाल सोने का खंभा है, जो अंदर मुख्य मंदिर के सामने स्थापित है। इस मंदिर मे भगवान की कई अती प्राचीन मूर्तियां है। ये मंदिर मुख्य रूप से भगवान विष्णु जी को समर्पित है।

        श्री रंगनाथ जी मंदिर का गूगल लोकेशन 

  • इसके बाद यदि आपके पास समय बचे तो पास मे ही गोपेश्वर महादेव जी का मंदिर है, आप वहा भी जा सकते है। जो शाम 5 बजे के बाद ही खुलता है।
        गोपेश्वर महादेव जी मंदिर का गूगल लोकेशन 

  • यहां से आप ई-रिक्शा लेकर प्रेम मंदिर जा सकते है, जो यहां से 4-5 km दूर है। ये मंदिर भी शाम 4 बजे से 8 बजे तक ही खुला रहता है। इस मंदिर को देखने का सही समय सूर्यास्त के बाद ही है, क्योंकी इस मंदिर के अंदर कई सारी झाकियां बनी हुई है और शाम के समय यहां बहुत अच्छी लाइटिंग होती है और म्यूजिकल फाउंटेन शो भी होता है।

 3.   वृन्दावन में रुकने का स्थान - 

रुकने के लिए हम आपको 2 सस्ती धर्मशाला के बारे में बता रहे है, जहां आप रुक सकते है।
नीचे इन दोनों धर्मशाला की Google Location दी गई है।


 1. कानपुर वाला मंदिर धर्मशाला- यहां भी आपको AC, non AC, double, ट्रिपल, 4 बेड या हॉल सब मिल जाएगा।

कानपुर वाला मंदिर धर्मशाला की गूगल लोकेशन 


2. बटाला आश्रम धर्मशाला - यहां भी आपको AC, non AC, Double, ट्रिपल, 4 बेड या हॉल सब मिल जाएगा।

बटाला आश्रम धर्मशाला की गूगल लोकेशन 


 4.   निशुल्क भोजन प्राप्त करने का स्थान - 


 1. श्री जी की रसोई [No.1]  - यहां आपको मुफ्त में भर पेट भोजन मिलेगा, जिसे आप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम को 7 से 9 बजे तक प्राप्त कर सकते है। इसका गूगल लोकेशन निचे दिया गया है।

श्री जी की रसोई [No.1] का गूगल लोकेशन 

 2. श्री जी की रसोई [No.2]  - वृन्दावन में 2 श्री जी की रसोई चलाई जाती है। ये दूसरी वाली श्री जी की रसोई है, जिसका समय पहले जैसा ही है। इसका भी गूगल लोकेशन निचे दिया गया है।

श्री जी की रसोई [No.2] का गूगल लोकेशन  


 3 .जगन्नाथ जी की रसोई - ये रसोई भगवान जगन्नाथ जी मंदिर द्वारा चलाई जाती है। यहां आपको मात्र 20 रुपए में भर पेट भोजन मिलेगा, जिसे आप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम को 7 से 9 बजे तक प्राप्त कर सकते है। इसका गूगल लोकेशन निचे दिया गया है।

जगन्नाथ जी की रसोई का गूगल लोकेशन 

यह भी पढ़े - 

उम्मीद है, आपको हमारी ये पोस्ट "1 दिन में  Mathura Vrindavan कैसे घूमे?: मथुरा - वृन्दावन में कहाँ कहाँ घूमे?" अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो, तो निचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)