Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी: Mount Abu Weather & Temperature
Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी: Mount Abu Weather & Temperature - माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में है। किसी भी व्यक्ति को यह लग सकता है, कि राजस्थान जैसे सूखे क्षेत्र में जहा इतना विशाल थार रगिस्तान है, वहां हिल स्टेशन कैसे है।
इसका जवाब ये है, कि राजस्थान 2 हिस्सों में बटा हुआ है, जिसमे आधा हिस्सा सूखा है और दूसरा आधा हिस्सा भारत के अन्य हिस्सों की तरह Normal है। ऐसा इसलिए है, क्यों कि राजस्थान के उत्तर में बीच से होकर दक्षिण तक अरावली पर्वतमाला है, जो राजस्थान को 2 भागो मे बाट देती है। इससे बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून के बादल इस अरावली पर्वतमाला को पार नहीं कर पाते और Rajasthan का रेगिस्तान वाले हिस्से में बहुत कम बारिश होती है, जबकि पहले हिस्से में बादल अरावली से टकराकर काफी बारिश करते है और ये इलाका हरा भरा होता है।
इसी के साथ माउंट आबू भी राजस्थान की इसी अरावली पर्वतमाला के ऊपर बसा हुआ है, जो काफी हरा भरा इलाका है। यह Hill station Rajasthan के सिरोही जिले में स्थित है। इसके बाद आगे गुजरात की सीमा लग जाती है। माउंट आबू hill station होने के साथ ही राजस्थान की सबसे ऊंची जगह है। यहां की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर है। इसे राजस्थान का शिमला भी बोला जाता है। यहां आपको कई मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे।चलिए अब बात करते है, यहां के 10 सबसे आकर्षक जगह जहां आपको घूमने जाना चाहिए।
यह भी पढ़े -
A. Mount Abu में घूमने की 10 जगह
1. गुरुशिखर
गुरूशिख र अरावली पर्वतमाला और पूरे Rajasthan की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 1722 मीटर है।
यहां हर साल लाखो लोग आते है। यहां आ कर आपको ऐसा अनुभव होगा जैसे आप राजस्थान में नहीं बल्कि हिमालय या साउथ इंडिया के किसी हिल स्टेशन पर आए है। यहां एक मंदिर भी जो भगवान दत्तात्रेय जी का है। यहां आपको इतनी शांति और सुकून मिलेगा की आपका यहां से जाने का मन नहीं करेगा।
2. नक्की झील
नक्की झील पूरे Mount Abu का मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जहां हर रोज हजारों सैलानियों कि भीड़ लगी रहती है। ये भारत की सबसे ऊंची मानव निर्मित झील है। यहां हर साल लाखो पर्यटक आते है। ये झील करीब 1200 फीट की उछाई पर स्थित है।
ऐसा माना जाता है, कि इस झील को यहां के देवताओं ने नाखूनों से खोद कर बनाया था, इसी से इसका नाम नक्की झील पड़ा है।
इस झील में आप बोटिंग कर सकते है। यहां आपको कई प्रकार की अलग अलग दाम पर बोट मिल जाएगी। ये झील इतनी सुंदर है, की आप इसकी सुंदरता मे खो जाएंगे।
3. देलवाड़ा के जैन मंदिर
देलवाड़ा के जैन मंदिर माउंट आबू से करीब 2.5 km है। ये जैन मंदिर इतने आकर्षक है कि कोई भी इन्हे एक बार देख ले तो उसके मन मे छाप छोड़े बिना नहीं रह सकते है। यहां 5 मंदिरों की श्रृंखला है, जिसमे श्री महावीर स्वामी मंदिर, श्री पार्श्वनाथ मंदिर, लुना वसाही मंदिर, विमालवसाही मंदिर और पित्तलहार मंदिर शामिल है। इनका निर्माण करीब 11 वी से 13 वी सदी के बीच बताया जाता है।
यहां की नक्काशी भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां की नक्काशी देखने आते है।
मै ये दावे के साथ कह सकता हूं, की पूरी दुनिया में इसके जैसी नक्काशी कहीं ओर नहीं है। सफेद संगमरमर मे बनी नक्काशी इतनी बारीक और इतनी साफ है, की बस उसे देखते ही रहिए। सभी मंदिरो के खंभों, दीवारों और उल्टी छत पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। Mount Abu के ज्यादा प्रसिद्ध होने की एक वजह देलवाड़ा के जैन मंदिर भी है।
4. हनीमून प्वाइंट
हनीमून प्वाइंट Mount Abu के करीब ही नक्की झील के उत्तर पूर्वी दिशा मे स्थित है। यहां पर 2 चट्टाने है, जो एक व्यक्ति और एक महिला की आकृति में है, इसलिए इसे हनीमून प्वाइंट कहा जाता हैं। यहां पर कई सारे कपल्स घूमने आते है और यहां समय बिताते है। यहां से आप बहुत अच्छे नजारे देख सकते है। यहां से आप सूर्यास्त का शानदार नजारा भी देख सकते है।
5. अर्बुदा देवी का मंदिर
अर्बुदा देवी का मंदिर माउंट आबू शहर से 3 किलोमीटर दूर है। यदि आप ध्यान देंगे तो माउंट आबू के नाम और अर्बुदा देवी मे कुछ समानता होगी। माउंट आबू का नाम इन्हीं अर्बूदा देवी के नाम पर पड़ा है। इन्हे अधर देवी के नाम से भी जाना जाता है।
अर्बुदा देवी पूरे राजस्थान के लाखो लोगो कि कुल देवी भी है। यहां हर समय भक्तो की भीड़ लगी रहती है। यहां पर 300 से अधिक सीढ़ियां है। अर्बुदा देवी का मंदिर उपर एक गुफा में स्थित है, जिसके अंदर जाने के लिए आपको नीचे बैठ कर छोटे से गुफा के दरवाजे से होकर जाना पड़ेगा।
6. Tod Rock
ये नक्की झील के पास एक मेंढक के आकार कि बड़ी सी चट्टान है। इसलिए इसका नाम टोड रोक रखा गया है। इसे देखने कई सारे पर्यटक आते है। यहां तक आने के लिए आपको पैदल tracking करके आना पड़ता है। यहां से भी बहुत ही सुंदर नजारे दिखाई देते है।
7. सनसेट प्वाइंट
ये जगह भी नक्की झील के पास हुई है, जहां पर शाम को सूर्यास्त का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यहां शाम को हजारों की संख्या में पर्यटक सूर्यास्त देखने के लिए आते है। यहां बहुत ही शांत वातावरण देखने को मिलता है। यहां आने के लिए भी थोड़ा पैदल चलना पड़ता है।
8. ब्रह्माकुमारी पीस पार्क
ये पार्क देलवाड़ा जैन मंदिर से गुरु शिखर जाने के रास्ते में पड़ता है। ये माउंट आबू से 8 km दूर है। यहां बहुत ही अच्छा बगीचा बना हुआ है, जिसमे कई प्रजातियों के पोधे है। यहां अंदर एक रोक गार्डन भी बना हुआ है, जिसमे कैक्टस की कई सारी प्रजातियां देखने को मिलती है।
9. अचलगढ
ये शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित एक किला है, जो पूरे राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर बसा हुआ किला है। ये गुरु शिखर जाने वाले रास्ते पर स्थित है। यह किला परमार वंश के शासकों द्वारा बनवाया गया था। यहां से आप पूरे माउंट आबू को देख सकते है।
इसके अंदर अचलेश्वर महादेव जी का मंदिर भी बना हुआ है। बाद में इसे राणा कुम्भा ने वापस बनवाया था।
10. माउंट आबू वन्य जीव अभयारण्य
माउंट आबू वन्य जीव अभयारण्य पहाड़ियों पर स्थित राजस्थान का एक मात्र अभ्यारण्य है। जिसे 1960 मे स्थापित किया गया। यहां पर करीब 250 प्रकार के पक्षियो की प्रजातियां पाई जाती है। साथ ही यहां 800 से ज्यादा प्रकार के पेड़ पौधे मौजूद है।
B. Mount Abu कैसे पहुंचे
- Rail से
Mount Abu मे कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है, यहाँ केवल आबू रोड़ में रेलवे स्टेशन है। ट्रेन से Mount Abu पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आब रोड़ है। Mount Abu से आबू रोड के बिच केवल 28 km की दुरी है। आबू रोड़ उतरकर आप बस या टेक्सी से Mount Abu पहुंच सकते है। बाकी आपको आबूरोड के लिए देश के कई शहरो से ट्रेन मिल जाएगी।
- Road से
Mount Abu पहुंचने के लिए नजदीकी शहर उदयपुर और अहमदाबाद से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। आबूरोड से Mount Abu तक का रास्ता काफी सौंदर्यपूर्ण और बहुत ही मनोरम है।
Mount Abu से उदयपुर करीब 160 Km और अहमदाबाद से करीब 220 Km है। Mount Abu पहुंचने के लिए NH 62 नेशनल हाईवे बना हुआ है, जिससे यात्रा का आंनद खराब नहीं होगा।
- हवाई मार्ग द्वारा
यदि आप हवाई मार्ग के द्वारा Mount Abu पहुंचना चाहते है, तो इसके सबसे नजदीक हवाई अड्डा उदयपुर का हवाई अड्डा है, जहा पर पूरे देश से हवाई जहाज आते है। यदि कोई पर्यटक विदेश से आना चाहे तो वह अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच कर फिर वहां से टैक्सी या ट्रैन से आ सकता है।
C. Mount Abu का Weather और Temperature
Mount Abu एक ऐसी जगह जगह है, जहा किसी भी मौसम में जाया जा सकता है। Mount Abu जाने के लिए सबसे अच्छा Weather और Temperature जुलाई से सितम्बर और नवंबर से फरवरी के बीच होता है।
सर्दियों में Mount Abu का Temperature 0 डिग्री तक चला जाता है। तो ऐसे में आप यहां ठंड का मज़ा लेने जा सकते है। वहा का मौसम आपको बेहद सुहावना मिलेगा।
यदि आपको बारिश का मौसम पसंद है, तो आप बारिश में भी जुलाई से सितंबर तक Mount Abu जा सकते है।
D. Mount Abu मे ठहरने के लिए जगह
- Mount Abu मे रुकने के लिए सस्ती Hotel
Mount Abu मे रुकने के लिए बहुत सी अच्छी जगहें है। यहां कई प्रकार ही Hotels मौजूद है। साथ ही यहां कई अच्छी और सस्ती Hotels भी है, जो नीचे दी गई है –
- Narayan Villa
- Home Inn By Sunshin Hoteliers
- Nandishwar Guest House
- Hotel Gujarat
- Anand Darshan Homestay
- Mount Abu मे रुकने के लिए Resort
- Hotel Castle Rock
- Hotel Udai Gard
- Hotel Toppers Corner
- Kaushal Hilltop Resort
- Achal Resort
E. Mount Abu मे कैसे घूमे
Mount Abu मे सभी जगहों को एक साथ घूमने के लिए आप यहां अपने निजी वाहन मे जा सकते है। यदि आप यहां ट्रेन से या बस से आए है तो यहां से आप टैक्सी कर सकते है, जो एक दिन की 6-7 जगह घुमाते है, और करीब 1000 से 1500 तक लेते है।
साथ ही यहां पर आपको रेंट पर बाइक मिल जाएगी, जिस पर आप 2 लोग आराम से घूम सकते है। इसके दिन के 500 तक लेते है।
FAQ
1. माउंट आबू कौन से राज्य में है?
Ans.माउंट आबू राजस्थान में है।
2. उदयपुर से माउंट आबू कितना किलोमीटर है?
Ans.उदयपुर से माउंट आबू 163.5 किलोमीटर है।
3. गुरुशिखर की कुल ऊंचाई कितनी है?
Ans. गुरुशिखर की कुल ऊंचाई 1722 मीटर है
यह भी पढ़े -
उम्मीद है, आपको हमारी ये पोस्ट "Mount Abu में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगह: Mount Abu में रुकने, घूमने की संपूर्ण जानकारी" अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो निचे जरूर कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।
.jpg)



%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
.jpg)
%20(1).jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)